Verification: eefe237ed2c24d7f

Hisar Salasar Yatra Accident : सालासर जा रहे जीजा साली सहित तीन की मौत, 2 गंभीर ,हिसार जयपुर हाईवे पर पेराडाइज होटल के पास हादसा

0 minutes, 6 seconds Read

Hisar Salasar Yatra accident paradise hotel churu

हिसार से पैदल ध्वजा लेकर सालासर धाम में दर्शन करने के लिए जा रहे लोगों के जाते को राजस्थान के चूरू के पास हिसार जयपुर नेशनल हाईवे पर स्थित पैराडाइज होटल के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में हिसार जिले के रहने वाले जीजा साली सहित तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक पेट्रोल पंप पर सेल्समैन था तो दूसरा अकादमी में नौकरी करता था जबकि तीसरा खेतीबाड़ी का काम संभालता था। हादसा रविवार की सुबह करीब 7 उसे समय हुआ जब तीनों पैदल सालासर की तरफ जा रहे थे और अज्ञात वाहन चालक उन्हें कुचलकर मौके से फरार हो गया। जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए।

मिली जानकारी के मुताबिक हिसार जयपुर हाईवे पर राजस्थान के चुरू में सालासर धाम की ध्वजा लेकर सालासर धाम जा रहे जत्थे में शामिल श्रृद्धालुओं को रविवार की सुबह करीब 7 बजे एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी और वाहन चालक मौके से भाग गया। जत्थे में शामिल बाइक काफी समय तक अपने परिचितों का इंतजार करते रहे लेकिन वो नहीं पहुंचे तो वो वापस उनको संभालने के लिए हाइवे पर तलाश करने लगे।

इसी दौरान हाइवे पर पांच लोग गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़े हुए दिखाई दिए। जब उन्होंने उन्हें पास जाकर देखा तो वह उनके जत्थे के ही निकले। उन्होंने हादसे की सूचना पुलिस को दी और भाई लोगों को और राहगीरों की मदद से उनको अस्पताल पहुंचाया। जहां पर डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच करने के बाद तीन युवकों को मृत घोषित कर दिया जबकि दो की गंभीर हालत को देखते हुए उनका उपचार शुरू कर दिया। Hisar Salasar Yatra accident की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया।

इस हादसे में मृतकों की पहचान हिसार जिले के रहने वाले सुरेंद्र, प्रीतम और मनजीत के रूप में हुई। मनजीत और सुरेंद्र जीजा साला हैं। ये तीनों हिसार जिले के गांव न्यौली कलां से 2 अक्टूबर को सालासर की ध्वजा लेकर पैदल सालासर धाम के लिए निकले थे। जबकि Hisar Salasar Yatra accident में लंबोर छिपियान निवासी 19 वर्षीय प्रशांत और रतनपुरा निवासी 36 वर्षीय विकास गंभीर रूप से घायल हो गया।

 

 

घायलों को डीबी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, इन दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने इन्हें बड़े अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं हादसे की सूचना मिलते हैं हिसार से सुरेंद्र मनजीत और प्रीतम के परिजन राजस्थान के डीबी हॉस्पिटल पहुंच गए। हास्य की सूचना से पूरे गांव में मातम पचरा हुआ है। प्रीतम हिसार के एक पेट्रोल पंप पर सेल्समैन की नौकरी करता था जबकि सुरेंद्र अकादमी में नौकरी करता था। जबकि मनजीत गांव में रहकर खेती-बाड़ी का करिए संभालता था।

शनिवार को ये चूरु के गांव लंबोर छिपियान पहुंच गए। जहां से कुल 12 लोगों का जत्था सालासर के लिए प्रस्थान किया था इनका सामान बाइक पर था और बाइक सवार इनके परिचय आगे आगे चलकर इनके रहने खाने का प्रबंध कर रहे थे। रविवार की सुबह जब ये हिसार जयपुर हाईवे पर पैराडाइज होटल के पास पहुंचे तो Hisar Salasar Yatra accident पर अज्ञात वाहन चालक टक्कर मारकर मौके से भाग गया।

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *