HSSC Steno Recruitment 2026
हरियाणा के युवाओं के लिए साल 2026 शुरू से ही सुनहरी मौका लेकर आ गया है। HSSC Steno Recruitment 2026 से रोजगार की बाट जोह रहे लाखों बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार पाने का अवसर प्रदान करेगा। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ( HSSC Bharti 2026 ) ने स्टेनों भर्ती 2026 के लिए आवेदन मांगे हैं और आवेदक 6 फरवरी से 20 फरवरी तक हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर सकता है।
HSSC Advertisement 3/2026
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने विज्ञापन संख्या 03/2026 के तहत विभिन्न ग्रुप-C स्टेनोग्राफर और स्टेनो-टाइपिस्ट पदों पर सीधी भर्ती के लिए HSSC Advertisement 3/2026 के तहत ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। आयोग के अनुसार अभ्यर्थी 6 फरवरी से 20 फरवरी 2026 रात 11:59 बजे तक आधिकारिक पोर्टल adv032026.hryssc.com पर आवेदन कर सकते हैं।
Haryana Stenographer Vacancy
हरियाणा के उन युवाओं के लिए यह सुनहरी अवसर है जो हरियाणा सरकार में सरकारी पदों पर स्टेनोवेट टाइपिस्ट की नौकरी करना चाहता है। HSSC Haryana में ग्रुप-C और ग्रुप-D स्तर की सरकारी भर्तियों का प्रमुख निकाय है। विज्ञापन संख्या 03/2026 के तहत जारी Haryana Stenographer Vacancy के तहत खाली पड़े पदों को भरने का अभियान है।
कुल पदों की संख्या
विभिन्न रिपोर्टों के अनुसार इस भर्ती अभियान के जरिए बड़ी संख्या में पद भरे जाएंगे।
- लगभग 1759 स्टेनो-टाइपिस्ट, जूनियर स्केल और सीनियर स्केल स्टेनोग्राफर पद निर्धारित किए गए हैं।
- बाद में संशोधन के बाद कुल रिक्तियों की संख्या करीब 1952 तक बढ़ाई गई बताई गई है।
इसके अलावा ग्रुप-2 के अंतर्गत स्टेनो-टाइपिस्ट पदों की संख्या 486 से बढ़ाकर 586 कर दी गई है, जिससे उम्मीदवारों के चयन की संभावना और बढ़ गई है।
इवेंटतिथिनोटिफिकेशन जारी 9 जनवरी 2026
आवेदन शुरू 6 फरवरी 2026
आवेदन की अंतिम तिथि 20 फरवरी 2026 (रात 11:59 बजे)
परीक्षा तिथि घोषित की जानी बाकी
कौन कर सकता है आवेदन? (योग्यता)
इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों को कुछ आवश्यक पात्रताओं को पूरा करना होगा:
शैक्षणिक योग्यता
- उम्मीदवार का 12वीं पास होना आवश्यक है।
- साथ ही स्टेनो और टाइपिंग कौशल होना चाहिए।
- HSSC CET (Group-C) उत्तीर्ण उम्मीदवार ही आवेदन के पात्र हैं।
आयु सीमा
- न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
- अधिकतम आयु: 42 वर्ष (1 जनवरी 2026 के अनुसार)
चयन प्रक्रिया
एचएसएससी स्टेनो भर्ती की चयन प्रक्रिया कई चरणों में पूरी होगी:
- CET स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग
- मुख्य परीक्षा
- स्टेनोग्राफी स्किल टेस्ट
- दस्तावेज सत्यापन
- मेडिकल परीक्षण
उम्मीदवारों के लिए जरूरी सलाह
- आवेदन करने से पहले पूरा नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ें।
- योग्यता और दस्तावेज पहले से तैयार रखें।
- स्किल टेस्ट के लिए अभी से अभ्यास शुरू करें।
- अंतिम तिथि का इंतजार न करें।
सरकारी नौकरी का सुनहरा अवसर
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए यह भर्ती कई कारणों से खास है:
- बड़ी संख्या में रिक्तियां
- बिना आवेदन शुल्क
- स्थिर करियर
- आकर्षक वेतन
- प्रमोशन की संभावना
इस वजह से इस भर्ती में भारी प्रतिस्पर्धा रहने की उम्मीद है।