Verification: eefe237ed2c24d7f

Barwala Fraud Case : बरवाला में दुकानदार से ठगी; ठगी कर बाइक सवार फरार

0 minutes, 5 seconds Read

Jai Durga Garments Barwala Fraud Case

Barwala News: हिसार चंडीगढ़ मार्ग पर बरवाला में मेन रोड पर स्थित एक गारमेंट्स के दुकानदार से बाइक सवार  दो अज्ञात युवक नकद राशि की ठगी ( Barwala Fraud Case ) करके फरार हो गए। यह घटना सी.सी.टी.वी. कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है । गनीमत यह रही कि ये दोनों युवक पसंद किए गए कपड़ों को अपने साथ नहीं ले जा पाए।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जय दुर्गा गारमेंट्स बरवाला के मालिक वार्ड नंबर 2 निवासी रिंकू राजपूत ने बताया कि बुधवार प्रातः लगभग साढ़े 11 बजे मोटरसाइकिल पर सवार होकर दो अज्ञात युवक आए। इन दोनों युवकों ने दुकान में चार सूट पसंद किए। जिसका बिल कटीती करके 7100 रुपए बना।

दुकानदार द्वारा कार्ड स्वाइप न करने के चलते इन दोनों युवकों ने बहाना बनाकर बड़ी चालाकी से दुकानदार से 800 नकद भी ले लिए। इन दोनों युवको ने दुकान के कारिंदे को उनके साथ भेजकर नए बस अड्डे के पास कपड़ों का बिल व उनके द्वारा ली गई नकद राशि देने की बात कही।

 

Jai Durga Garments Barwala के दुकानदार ने इन दोनों युवकों को कपड़ों की फिटिंग करवाने की बात कह कर उनके द्वारा पसंद किए गए कपड़े अपने पास रख लिए। जब दुकानदार का कारिंदा उनके साथ नए बस अड्डे जा रहा था तो बीच रास्ते मेन रोड पर नगरपालिका कार्यालय के सामने, वो दोनों अज्ञात युवक चकमा देकर फरार हो गए। पीड़ित दुकानदार ने इसकी शिकायत पुलिस को दी है।

 

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer