Jam spilled on the roof of moving car
चलती कार की छत पर शराब पीते युवक के खिलाफ मामला दर्ज
सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस
हरियाणा न्यूज गुरुग्राम: गुरुग्राम शहर में आए दिन सडक पर स्टंट किए जाने के वीडियो सामने आ रहे हैं। ताजा वीडियो गोल्फ कोर्स रोड़ का सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इस वीडियो में एक युवक चलती गाड़ी की छत पर शराब पीता नजर आ रहा है। पुलिस के पास यह वीडियो पहुंचते ही पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। सेक्टर-56 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि एक युवक गाड़ी की छत पर बैठा है और शराब पी रहा है। उसने दूसरे हाथ में मोबाइल पकड़ा हुआ है और उस पर बात कर रहा है।
यह वायरल वीडियो जब पुलिस के पास पहुंची तो पुलिस ने संज्ञान लिया। आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। पुलिस अब यह पता लगा रही है कि आखिर इस गाड़ी के साथ-साथ और कितने वाहन थे, जिस पर सवार लोगों ने यह वीडियो बनाई है। एसीपी अपराध वरुण दहिया का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। गोल्फ कोर्स रोड की यह वीडियो नजर आ रही है।