Jind Accident News Today: Youth dies after being hit by bus
पिंडारा ओवरब्रिज के पास बस के नीचे आने से बाइक सवार की मौत; पत्नी व बच्चे बाल बाल बचे
हरियाणा न्यूज जींद : जींद के नए बस अड्डे के पास बस ने बाइक को टक्कर मार दी। इसमें बाइक सवार युवक की मौत हो गई जबकि उसके पीछे बैठी महिला और उसके बच्चा बाल बाल बच गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जींद के सिविल अस्पताल में रखवाया गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक रोहतक जिले के गांव खरक जाटान निवासी 27 वर्षीय अशोक शनिवार को पत्नी सुनम और तीन साल के बेटे के साथ बाइक पर सवार होकर बहन से मिलने के लिए जींद के नजदीकी गांव कैर खेड़ी जा रहा था। जब वो पिंडारा पुल के पास पहुंचे तो जींद के नए बस स्टैंड की तरफ से आई एक बस ने सीधे बाइक पर बस चढ़ा दी। इससे अशोक बस के टायर के नीचे आ गया और उसकी मौके पर ही पत्नी व बेटे के सामने दर्दनाक मौत हो गई। जबकि अशोक की पत्नी और बच्चा दूसरी तरफ जा गिर पड़े। जिससे वो दोनों बाल बाल बच गए।
सिर के ऊपर से गुजरा बस का टायर
पिंडारा ओवरब्रिज के पास हुए सड़क हादसे की सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस और एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। मृतक के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में पहुंचाया। बताया जा रहा है कि अशोक के सिर के ऊपर से बस का टायर गुजर गया, इस कारण उसका सिर बुरी तरह से कुचला गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जिस बस से हादसा हुआ वो बस रोड़वेज बेड़े में किलोमीटर स्कीम के अंतर्गत शामिल हैं प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक जिस समय हादसा हुआ उस समय बस की स्पीड काफी तेज थी।
ये खबरें भी पढ़ें :-
Latest News Jind: जींद की राजनीतिक पिच पर डिप्टी सीएम का मास्टर स्ट्रोक
निजी अस्पताल में भर्ती मरीज को एंबुलेंस चालक सरकारी अस्पताल में छोड़कर फरार
मौसम विभाग का अलर्ट, जाने कब राहत ठंड से राहत मिलने के आसार
All India inter University women football championship
Hisar Sports News: women college Hisar
आधा किलो अफीम सहित कार सवार दो युवक काबू, अफीम तस्करी से जुड़ी जानकारी के लिए पुलिस रिमांड
हांसी, नारनौंद व बरवाला के 20 गांव होंगे विकास कार्य, लगे टेंडर
