WE ARE HIRING!
Receptionist | Teachers | Coordinator | Video Editor
TAGORE SR. SEC. SCHOOL, NARNAUND, HISAR (HR)
APPLY NOW 9416588916

 

जींद में पेटवाड़ का युवक गिरफ्तार, अवैध पिस्तौल सहित काबू, Jind Crime News

By sunilkohar

Published On:

जींद में पेटवाड़ का युवक गिरफ्तार, अवैध पिस्तौल सहित काबू, Jind Crime News

---Advertisement---

Jind Crime News: Petwar youth arrested illegal pistol

हरियाणा न्यूज: जींद पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए हांसी जिले के गांव पेटवाड़ के युवक को अवैध पिस्तौल सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। भटनागर कॉलोनी से युवक को अवैध पिस्तौल सहित काबू किया है।

जींद पुलिस के मुताबिक, डिटेक्टिव स्टाफ की टीम को सूचना मिली थी कि भटनागर कॉलोनी के अंडरपास के पास एक युवक अवैध हथियार लेकर खड़ा है और वह किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मौके पर दबिश देकर युवक को काबू कर लिया।


 

पुलिस ने जब युवक की तलाशी ली, तो उसके कब्जे से 30 बोर का एक पिस्तौल बरामद हुआ। जब उससे दस्तावेज मांगे गए, तो युवक पिस्तौल से संबंधित कोई भी लाइसेंस या अन्य कागजात पुलिस के समक्ष पेश नहीं कर पाया। पुलिस ने पिस्तौल को अपने कब्जे में लिया और युवक को हिरासत में लेकर शहर थाना पहुंची।

जींद सिटी थाने में आरोपी युवक के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस पूछताछ में युवक ने अपनी पहचान हांसी जिले के गांव पेटवाड़ निवासी कर्मपाल के रूप में बताई। उसने बताया कि फिलहाल वह जींद के ही विजयनगर एरिया में रहता है।

You Might Also Like

1 thought on “जींद में पेटवाड़ का युवक गिरफ्तार, अवैध पिस्तौल सहित काबू, Jind Crime News”

Leave a Comment