WE ARE HIRING!
Receptionist | Teachers | Coordinator | Video Editor
TAGORE SR. SEC. SCHOOL, NARNAUND, HISAR (HR)
APPLY NOW 9416588916

 

रोहतक वालो ध्यान दो, आज इन एरिया में रहेगी बिजली बाधित, चेक करें पूरी लिस्ट Rohtak Power Cut

By sunilkohar

Published On:

रोहतक वालो ध्यान दो, आज इन एरिया में रहेगी बिजली बाधित

---Advertisement---

रोहतक बिजली बाधित, रोहतक पावर कट न्यूज

Rohtak Power Cut: हरियाणा के रोहतक वालो को बिजली आपूर्ति बाधित रहने की वजह से परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। बिजली निगम सोमवार को कई फीडरों पर काम करेगा। जिसकी वजह से रोहतक शहर सहित अनेक एरिया की बिजली आपूर्ति बाधित रखी जाएगी। इसलिए बिजली से होने वाले दैनिक कार्यो में लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

Rohtak power cut today

रोहतक के 11 केवी दिल्ली बाईपास फीडर, 11 केवी तिलक नगर फीडर और 11 केवी फीडर नंबर 5 पर पर सोमवार को रखरखाव कार्य के कारण बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। इस दौरान सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक विनय नगर गली नंबर 1 और 2, पेट्रोल पंप के साथ वाली गली, सर्किट हाउस तथा दिल्ली बाईपास क्षेत्र प्रभावित रहेंगे।

Rohtak electricity shutdown

11 केवी फीडर नंबर 5 पर दोपहर 12.00 बजे से 03.00 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इस दौरान ए-ब्लॉक, गामा-ब्लॉक, अल्फा-ब्लॉक और वन सिटी सहित आसपास के क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी। वहीं, 11 केवी तिलक नगर फीडर से तिलक नगर, कमल कॉलोनी, भारत कॉलोनी, दिल्ली रोड सहित तिलक नगर की कई गलियों, कुछ व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, बैंकों और अस्पतालों के आसपास बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।


 

1 thought on “रोहतक वालो ध्यान दो, आज इन एरिया में रहेगी बिजली बाधित, चेक करें पूरी लिस्ट Rohtak Power Cut”

Leave a Comment