fire broke out in the fields of Rajpura Bhain
Jind News : जींद जिले के गांव राजपुरा भैण में शनिवार की शाम को अज्ञात परिस्थितियों में गेहूं के खेतों में आग लगने से आग का तांडव देखने को मिला। चंद की मिनटों में आग ने विकराल रूप ले लिया। जिसके कारण करीब 80 एकड़ गेहूं की फसल व कटी हुई फसल के फाने जल गए। किसानों व दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
मिली जानकारी के मुताबिक जींद जिले के गांव राजपुरा भैण के सीसर रोड़ पर एक किसान शनिवार की शाम को करीब 5 बजे अपने ट्रैक्टर को स्ट्राट कर रहा था कि अज्ञात कारणों से उससे एक चिंगारी निकली। जो गेहूं के खेत में हवा के साथ गिर गई। इस चिंगारी से आग भडक़ गई और तेज हवाओं के साथ आग आगे से आगे फैलती गई। किसान तुरंत ही अपने साधन लेकर खेतों में पहुंचे और आगजनी की सूचना फायर ब्रिगेड को दी।
किसानों ने बताया कि सैकड़ों किसानों व फायर ब्रिगेड कर्मियों की मुस्तैदी के बावजूद आग पर काबू पाने में कड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ा। क्योंकि बार बार हवा कर रूख बदल रहा था और आग की लपटें ज्यादा होने के कारण पास जाने में भी डर लग रहा था। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। इस आगजनी के कारण गांव राजपुरा भैण, सीसर व मिर्चपुर गांव के किसानों के करीब 80-90 एकड़ गेहूं की फसल व फाने जल गए।