---Advertisement---

Surajkund Mela Incident: सूरजकुंड मेले में बड़ा हादसा; एक की मौत, दर्जन से अधिक गंभीर, जिम्मेदार कौन ?

By हरियाणा न्यूज टूडे

Updated On:

Follow Us
---Advertisement---

Haryana Faridabad Surajkund Mela incident

Surajkund Mela incident : हरियाणा के फरीदाबाद में चल रहे 39 वें सूरजकुंड मेले में बड़ा हादसा हो गया। सूरजकुंड मेले में झूला गिरने से एक पुलिस इंस्पेक्टर की मौत हो गई। जबकि इस दर्दनाक हादसे में एक दर्द से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों को फरीदाबाद और आसपास के अलग-अलग हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

39वें सूरजकुंड क्राफ्ट मेले में झूला गिरने से हादसा

फरीदाबाद के सूरजकुंड में चल रहे 39वें सूरजकुंड क्राफ्ट मेले में झूला गिरने से हुए हादसे में पुलिस इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद की बचाव अभियान के दौरान मौत हो गई है। डीसी आयुष सिंह ने यह पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि हादसे में कुल 13 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से एक की मौत हो गई है।

 

 

 

 

फरीदाबाद सूरजकुंड मेले में हुए हादसे में एक इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद की मौत हो गई है। जो पलवल में तैनात थे। मेला ड्यूटी पर यहां बुलाये गए थे। झूले वाले एरिया में इंचार्ज थे। बचाव कार्य के दौरान ऐसे दूसरी बार झूला गिरा। जिसके बाद लोगों के बीच अफरा तफरी मच गई। हादसे में 13 लोग घायल हुए हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक, झूले में उस समय लगभग 15 लोग सवार थे। हादसा होते ही अफरा-तफरी मच गई। घायलों की मदद के लिए बचाव कार्य तुरंत शुरू किया गया। इस हादसे में एक इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद की मौत हो गई है। जो पलवल में तैनात थे। मेला ड्यूटी पर यहां बुलाये गए थे। झूले वाले एरिया में इंचार्ज थे। बचाव कार्य के दौरान ऐसे दूसरी बार झूला गिरा। जिसके बाद लोगों के बीच अफरा तफरी मच गई।

प्रशासन की त्वरित कार्रवाई जिला उपायुक्त के मौके पर पहुंचे। घायलों को इलाज के लिए अलग-अलग हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। घटना के बाद, पुलिस ने मौके से मीडिया को दूर कर दिया ताकि बचाव और राहत कार्यों में कोई बाधा न आए। इस हादसे ने मेले में सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

सीएम सैनी ने दिए निर्देश
हादसे पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि फरीदाबाद में आयोजित सूरजकुंड मेले के दौरान हुए हादसे से अत्यंत दुखी हूं। इस दुर्घटना में जान गंवाने वाले व्यक्ति के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। साथ ही, घायल हुए लोगों के समुचित एवं तत्काल उपचार के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। हरियाणा सरकार पूरी तत्परता और संवेदनशीलता के साथ घायलों तथा उनके परिजनों को हर संभव सहायता प्रदान करने में जुटी है।

पर्यटन मंत्री ने दिए जांच के आदेश
हरियाणा के पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि शनिवार शाम 39वें सूरजकुण्ड अंतरराष्ट्रीय आत्मनिर्भर शिल्प महोत्सव 2026 के दौरान झूला क्षेत्र में एक दुर्भाग्यपूर्ण हादसा हुआ। पूरे मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

मृतक और घायल हुए लोगों की जानकारी
मौत

  1. निरीक्षक जगदीश

घायल
2 .नीलय सहायक उपनिरीक्षक

  1. सुनील, आरोहा जिला महेन्द्रगढ़
  2. हर्ष प्रकाश, ग्रेटर नोएडा
  3. प्रशांत, धौलपुर राजस्थान
  4. अनिशा, फरीदाबाद
  5. शिवानी, नोएडा सेक्टर 78
  6. परविंदर

मेले में गिरा गेट नंबर दो का गेट भी
वहीं दूसरी तरफ सूरजकुंड मेले का दो नंबर गेट गिरने की वजह से एक व्यक्ति घायल हो गया है। उसको उपचार के लिए बीके अस्पताल लेकर गए हैं। जहां उसकी सीटी एमआरआई करवाई गई है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer