Jind News Today: young man attacked to take revenge for the injury inflicted on his father
![]() |
| प्रतिकात्मक फोटो। |
हरियाणा न्यूज टूडे/नरवाना: जींद जिले के गांव बडनपुर में एक व्यक्ति ने अपने पिता को मारी चोट का बदला लेने के लिए एक व्यक्ति का रास्ता रोककर चोटें मारी। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। गाव बडनपुर वासी राजपाल ने पुलिस को बताया कि वह 9 मई की शाम को गांव से नहर की ओर जा रहा था, तो उसके गांव के शिव उर्फ झुण्डी के मकान के पास से गुजरा, तो छत पर खड़े शिव उर्फ झुण्डी उसे गाली-गलौच करने लगा।
जिस पर उसके लड़के उसे अपने घर वापिस ले गए। लेकिन जब बाद में वह दोबारा नहर पर घूमने जा रहा था, तो रास्ते में शिव उर्फ झुण्डी ने उसका रास्ता रोककर थप्पड़ मुक्कों व हाथ में कोई लोहे का कड़ा या ईंट- पत्थर से उसके सिर में चोट मारी। वहीं लोगों के बीच- बचाव करने पर उसने दाहिने पैर में पहले से लगी चोट पर लात मारी। जिससे उसकी टांग में दोबारा चोट आ गई।
उसने बताया कि उसका शिव उर्फ झुण्डी के पिता राजेंद्र के साथ झगड़ा हो गया था। उस समय राजेंद्र को उसने ज्यादा चोटें मार दी थी। सदर थाना में मामला दर्ज होने के बाद वह जेल में चला गया था। जेल से वापिस आने के बाद शिव उर्फ झुण्डी अपने पिता को मारी हुई चोट का बदला लेना चाहता था। जिसके चलते उसको चोटें मारी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
ये खबरें भी पढ़ें:-
