Verification: eefe237ed2c24d7f

Jind News : जींद नहर सहित तीन अलग-अलग जगह शव मिलने से सनसनी, नहीं हुई पहचान

0 minutes, 10 seconds Read

 

बुटाना नहर, पिंडारा तीर्थ के पास व कालवा किनाना ड्रेन भी अज्ञात के शव

Jind News : सोमवार को सुबह जींद के सफीदों में अंटा गांव के पुल पास नहर में कावड़ियों को एक शव तैरता हुआ नजर आया। वहीं किनाना के पास कालवा किनाना ड्रेन व पिंडारा तीर्थ के पास स्थित तालाब में भी सोमवार को शव बरामद हुए। एक साथ जिले में तीन लोगों के शव मिलने से सनसनी फैल गई। इनकी सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को निकाल कर पहचान के प्रयास किया लेकिन तीनों की पहचान नहीं हो पाई। पुलिस मामले की गहनता से जांच करने में लगी हुई है।

 

Jind three body found in canal train and pound

मिली जानकारी के मुताबिक हरिद्वार से कावड़ लेकर आ रहे कावड़ियों को Jind जिले के गांव अंटा के पुल के पास बुटाना नहर में एक व्यक्ति का शव तैरता हुआ नजर आया। कावड़ियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी और नहर में कूद कर नहर से शव को बाहर निकाला। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर बारीक से निरीक्षण किया तो पता चला कि मृतक के शरीर पर चोट के निशान हैं जिससे आशंका जाहिर की जा रही है कि किसी ने हत्या करके व्यक्ति केशव को नहर में फेंक दिया है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। लेकिन देर शाम तक भी मृतक के शव की पहचान नहीं हो पाई थी।

 

पिंडारा तीर्थ के पास तालाब में शव मिलने से सनसनी

Jind News : जींद नहर सहित तीन अलग-अलग जगह शव मिलने से सनसनी, नहीं हुई पहचान
Safidon News in Hindi

वहीं Civil Line Police Station Jind पुलिस को सूचना मिली कि पिंडारा तीर्थ के पास तालाब में एक व्यक्ति का शव तैर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को तालाब से बाहर निकाल। पुलिस ने मृतक की पहचान के प्रयास किया लेकिन मृतक की पहचान नहीं हो पाई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जींद के नागरिक अस्पताल भेज दिया। मृतक के पास ऐसा कोई भी कागजात नहीं मिला जिससे उसकी पहचान करने में आसानी हो। पुलिस ने आसपास के पुलिस थानों में इसकी सूचना दी और गुमशुदा लोगों की जांच करने में जुट गई है।

 

कालवा किनाना ड्रेन में मिला शव

इसके अलावा जींद जिले की कालवा किनाना ड्रेन में भी एक व्यक्ति का गली सड़ी अवस्था में शव बरामद हुआ है। इसकी सूचना मिलती ही CRSU Jind चौंकी पुलिस मौके पर पहुंचे और ड्रेन से मृतक किशोर को बाहर निकाल कर पहचान के प्रयास किए। लेकिन शव काफी पुराना व गला होने की वजह से उसकी पहचान नहीं हो पाई। पुलिस ने तीनों मृतकों के शवों को 72 घंटे के लिए पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है।

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *