Jind Two young men burned to death together
Jind News Today : जींद जिले के बड़ौदा गांव में बुधवार को 2 युवकों की जलकर मौत होने की सूचना से गांव बड़ौदा में शोक की लहर दौड़ गई। दोनों मृतक युवक एक ही मोहल्ले के थे, जो आपस में दोस्त थे। ग्रामीणों ने बताया कि अशोक, अमरजीत काफी समय एक साथ बिताते थे। यह दोनों आपस में दोस्त थे। दोनों हमेशा साथ रहते थे। अब एक साथ ही दर्दनाक जो घटना घटी है, उसमें दोनों की मौत हो गई। दोनों मिलनसार स्वभाव के थे।
ग्रामीणों ने बताया कि अशोक के पिता राममेहर की मौत जब हुई जब अशोक की उम्र कम थी। अशोक अपने पिता का इकलौता बेटा था। अशोक की मौत होने से 7 साल के बेटे व 6 साल की बेटी के सिर से पिता का साया उठ गया। अशोक के घर ढांढस बंधाने जाने वाले लोगों की आंखें खुद अपने
आप नम हो रही हैं। अशोक के परिवार को यकीन नहीं हो रहा कि अब अशोक कभी लौटकर नहीं आएगा। पत्नी व मां का रो-रोकर बुरा हाल बना हुआ है।
पढ़ाई में होशियार था अमरजीत :
बड़ौदा निवासी अमरजीत उर्फ सोनू 2 भाइयों में बड़ा था। छोटा भाई स्पोर्ट्समैन है, जो रोहतक में ट्रेनिंग ले रहा है। अमरजीत अपने पीछे पिता, मां, भाई, दादी व 2 विवाहित बहनों को छोड़ गया। ग्रामीणों ने बताया कि वह पढ़ाई में होशियार था।
पहले वह यू.पी.एस.सी. की तैयारी भी किया करता था। दोनों परिवारों के यहां इस घटना के बाद मातम छा गया है। परिवार के सदस्यों को यकीन नहीं हो रहा है कि उनके बेटे अब घर कभी नहीं आएंगे। दोनों एक ही मोहल्ले के थे, जिनमें आपस में दोस्ती गहरी थी। पूरे मोहल्ले में इस घटना के बाद चूल्हा तक घरों में नहीं जला है। हर कोई इस दर्दनाक घटना के बाद शोक में डूबा है।
बड़ौदा गांव की घटना से गांव में शोक, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल :
हादसे की खबर फैलते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने बताया कि दोनों किसान परिवार से थे। वह मेहनती और मिलनसार स्वभाव के थे। अचानक हुई इस घटना से गांव में गहरा दुख व्याप्त है।
अशोक व अमरजीत एक मोहल्ले से थे। वह एक साथ बहुत ज्यादा रहते थे। अशोक अपने पीछे मां, पत्नी, 7 साल का एक बेटा व 6 साल की एक बेटी छोड़ गया। इस मामले को लेकर थाना प्रभारी दिलबाग सिंह ने बताया कि मृतक अमरजीत के पिता राममेहर की शिकायत पर इत्तेफाकियन मौत की कार्रवाई पुलिस द्वारा की गई है।