Verification: eefe237ed2c24d7f

Job in Thailand : थाइलैंड में नौकरी लगवाने और म्यमांर में बनाया बंधक, म्यांमार सेना की मदद से आरोपी गिरफ्तार

0 minutes, 7 seconds Read

Job in Thailand and being held hostage in Myanmar

Job in Thailand : थाईलैंड में रोजगार दिलाने के नाम पर विदेश भेजने और म्यांमार में बंधक बनाकर साइबर ठगी करने का मामला सामने आया है। जींद साइबर थाना पुलिस ने म्यांमार सेना की मदद से मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपित को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया है। ( Jind News Today )

 

जींद के युवक को म्यांमार में बनाया बंधक 

थाना साईबर क्राईम जींद के प्रभारी कुलदीप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 14.11.2025 को चेतन वासी जींद ने थाना साइबर क्राइम जींद में शिकायत दी कि आरोपी विकास ने उसे थाईलैंड में नौकरी दिलाने का झांसा दिया, जिसके चलते पीड़ित ने पहले पासपोर्ट व वीजा बनवाया और 16 अगस्त 2025 को थाईलैंड भेजा दिया।

 

Kk Park कंपनी में बनाया बंधक

थाईलैंड पहुंचने पर आरोपी द्वारा भेजे गए लिंक के माध्यम से पीड़ित को एयरपोर्ट से उठाया गया और बाद में उसे लगभग 8 घंटे की यात्रा के पश्चात जंगल मार्ग से जबरन म्यांमार ले जाया गया, जहां उसे KK Park नामक विदेशी कम्पनी में बंधक बनाकर रखा गया। कंपनी में आरोपी विकास से मिलने पहुँचा और उसे काम दिलवाने व छुड़वाने के बदले ₹50,000 (24,000 थाई करंसी) की मांग की, जो पीड़ित ने नकद दे दिए। इसके बाद पीड़ित को USA नागरिकों को धोखाधड़ी कॉल करने का काम सौंपा गया, लेकिन पीड़ित ने यह अवैध कार्य करने से इंकार कर दिया।

उसके बाद आरोपी विकास और उसके साथी पीड़ित से वापस भारत लाने के नाम पर ₹4,50,000 की फिरौती मांगने लगे। दबाव और धमकियों के बीच पीड़ित के परिजनों ने आरोपी के कहे अनुसार ₹2,00,000 Binance एप के माध्यम से भेजे।

कंपनी द्वारा बंधक बनाकर रखा जाने और प्रताड़ित किए जाने की शिकायतों के बाद म्यांमार में सेना ने छापेमारी की, जिसके बाद पीड़ित सहित अन्य भारतीयों को छुड़ाया गया।

पीड़ितों को थाईलैंड मिलिट्री कस्टडी में रखा गया
08 नवंबर 2025 को उन्हें रेड क्रॉस व जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षित घर भेजा गया।

 


पीड़ित की शिकायत के आधार पर थाना साईबर क्राईम जींद में मुकदमा न. 105दिनांक 14.11.2025 धारा 111(2),127(2),142, 143(2), 308(4),318(4)351(2), 61(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज करके आरोपी को दिनांक 22.11.2025 नियमानुसार गिरफ्तार करके अदालत में पेश करके पुलिस हिरासत रिमांड पर लिया गया है ।

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *