Karnal News: Madhuban area Gaon yuvak suicide
Karnal News : करनाल जिले के मधुबन में युवक ने अपने ही घर में फांसी का फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि घरेलू कल के चलते युवक ने आत्महत्या की है।
दहा गांव में युवक ने की आत्महत्या
मिली जानकारी के मुताबिक करनाल जिले के गांव दहा निवासी 37 वर्षीय रवि शादीशुदा था और तीन बच्चों का पिता था। शनिवार को जब रवि के घर से कोई हलचल नहीं दिखाई दी तो ग्रामीणों ने देखा कि रवि अपने घर में लगे पंखे पर रस्सी के सारे लटका हुआ है। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मधुबन थाना पुलिस मौके पर पहुंची।
मधुबन थाना पुलिस ने घटनास्थल का परीक्षण किया और मृतक के शव को फोरेंसिक टीम की मौजूदगी में शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतक युवक और उसकी पत्नी के बीच पिछले काफी समय से अनबन चल रही है और वह दोनों अलग-अलग रहते हैं। माना जा रहा है कि इसी वजह से युवक ने इतना खौफनाक कदम उठाया है।