Karnal snatching cases update police action
करनाल में छीना झपटी करने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अलग-अलग मामलों में सात आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से छिन गया पर्स, वारदात में प्रयोग की गई मोटरसाइकिल और नगदी बरामद की है। ( Karnal snatching cases update )
करनाल जिले के पुलिस थाना इंद्री की टीम द्वारा थाना प्रबंधक निरीक्षक विपिन कुमार के नेतृत्व में गुप्त सूचना के आधार पर पहले मामले में छीना झपटी के की वारदात को अंजार देने वाले 4 आरोपियान.. 1.गौतम पुत्र बृजपाल, 2. रजनीश पुत्र शमशेर, 3 योगेश पुत्र दान सिंह निवासी गांव नौरथा, इंद्री,करनाल,व 4.रणधीर पुत्र राजेश गांव जोहर माजरा करनाल को काबू किया गया। ( Karnal News Today )
रामगढ़ छन्नो पीर के नजदीक की घटना
इस संबंध में जांच अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 13 नवंबर 2025 को शिकायतकर्ता कमलजीत नहर की पटरी से गांव कलरी नन्हेड़ा की ओर जा रहा था रास्ते में मोटरसाइकिल पर सवार आरोपियों द्वारा रामगढ़ छन्नो पीर के नजदीक शिकायतकर्ता के साथ छीना झपटी कर उसका फोन व पर्स छीनकर घटना को अंजाम दे मौके से फरार हो गए थे। जिनके खिलाफ थाना इंद्री में मामला दर्ज किया गया था। जिन्हें टीम द्वारा इस मामले में गिरफ्तार किया गया
इंद्री करनाल में छीना झपटी की वारदात
दूसरे मामले में टीम द्वारा 3 आरोपी.. 1.चांद पुत्र कालेखा,2. आमिर खान उर्फ बिरजू पुत्र न्याजिद,3. शौकीन उर्फ जलवा उर्फ पुत्र राजू निवासी शेख मोहल्ला गुड्डा इंद्री करनाल को नहर पटरी खेड़ी मानसिंह इंद्री से दिनांक 12 नवंबर 2025 को छीना झपटी की वारदात को अंजाम देने के मामले में काबू किया गया।
पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से छीना गया एक मोबाइल फोन व 4800 रुपए बरामद किए हैं। दोनों मामलों में गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियान को अदालत में पेश कर जिला जेल भेजा गया है।