Kharkhoda avaidh shop par Chala bulldozer
Kharkhoda News : सोनीपत महानगर विकास प्राधिकरण (एसएमडीए) से जिला नगर योजनाकार अधिकारी नीलम शर्मा की अगुवाई में की गई कार्रवाई के तहत खरखौद सोनीपत मुख्य मार्ग पर बनाई गई दस दुकानों पर पीला पंजा चला कर गिरा दिया गया, इसके साथ ही टीम ने कार्रवाई को अंजाम देते हुए छह डीपीसी भी उखाड़ दी है।
विभाग की तरफ से Kharkhoda में अवैध निर्माण करने वालों को सीधा संदेश देने का काम किया गया है कि किसी भी सूरत में अवैध निर्माण को पनपने नहीं दिया जाएगा। मंगलवार को एसएमडीए की टीम ने खरखौदा के गांव जिआऊद्दीनपुर की राजस्व भूमि पर राष्ट्रीय राजमार्ग 334-बी के साथ अवैध रूप से बनाई जा रही दुकानों व डीपीसी तक को ध्वस्त किया गया।
एसएमडीए डीटीपी नीलम शर्मा ने कहा कि अवैध कालोनियों में प्लाट न खरीदें। ऐसी कालोनियों में सरकार द्वारा कोई भी मूलभूत सुविधा जैसे सड़क, पानी, सीवरेज या बिजली प्रदान नहीं की जाती। इससे आपकी मेहनत की कमाई जोखिम में पड़ सकती है। उन्होंने कहा कि प्लाट खरीदने से पूर्व यह सुनिश्चित करें कि संबंधित कालोनी नियमानुसार स्वीकृत है अथवा नहीं। उन्होंने कहा कि नियंत्रित क्षेत्र में किसी भी तरह का निर्माण करने से पूर्व एसएमडीए के सीईओ से अनुमति लेना अनिवार्य है, ऐसा नहीं करने पर एसएमडीए द्वारा अवैध निर्माण का गिराया जाएगा।