---Advertisement---

Haryana LLB Paas गिरोह : हथियारों के साथ तीन गिरफ्तार, एलएलबी पास चला रहा गिरोह

By हरियाणा न्यूज टूडे

Updated On:

Follow Us
---Advertisement---

Haryana LLB paas Ravinder giroh 3 girftar

Haryana News : सोनीपत स्पेशल एंटी गैंग्स्टर यूनिट ने तीन युवकों को अवैध हथियारों के साथ पकड़ा हैं। आरोपितों के पास से पांच पिस्तौल और पांच कारतूस बरामद किए हैं। आरोपित मध्य प्रदेश से हथियार खरीदकर लाए थे। इस गिरोह का सरगना परविंदर LLB paas है। पुलिस ने पूछताछ के लिए उसे छह दिन के रिमांड पर लिया है, जबकि बाकी दोनों को न्यायालय में पेशकर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

 

 

स्पेशल एंटी गैंग्स्टर यूनिट प्रभारी अजय धनखड़ ने बताया कि रात सूचना मिली थी कि तीन युवक रोहट से बड़वासनी की तरफ नहर के साथ लगते रोड पर हथियारों सहित कार में बैठे हैं। टीम मौके पर पहुंची और कार में बैठे युवकों से पूछताछ की और उनकी तलाशी ली तो परविंदर के पास से दो देसी पिस्टल और दो कारतूस, वरदान के पास दो देसी पिस्टल और दो कारतूस व हिमांशु के पास से एक देसी पिस्टल और एक कारतूस बरामद हुआ। थाना सदर में आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

 

पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपितों की पहचान जिला करनाल के गगसीना गांव निवासी परविंदर, वरदान पानीपत के नांगल खेड़ी निवासी वरदान और पानीपत की बिशनसरूप कालोनी के रहने वाले  हिमांशु के रूप में हुई है। आरोपित परविंद्र पर पहले भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। LLB paas परविंदर ही गिरोह का सरगना है। 

एलएलबी पास है गैंग का सरगना परविंदर

गिरोह का सरगना परविंदर LLB paas है। परविंदर पर पहले से भी आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। पूछताछ में सामने आया है कि परविंदर ने वरदान और हिमांशु को हथियार लाने के लिए तैयार किया था। परविंदर ही जानता है कि हथियारों का क्या किया जाना था, जिसके चलते पुलिस ने परविंदर को छह दिन के रिमांड पर लिया है ताकि आरोपित की अन्य मामलों में संलिप्तता के बारे में पता लगाया जा सके।

 

डेढ़ लाख रुपये में मध्य प्रदेश से लाए थे हथियार

प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि आरोपित मध्य प्रदेश के रहने वाले वीरइंद्र नाम के युवक से हथियार लेकर आए थे। एक पिस्टल की कीमत 30 हजार रुपये है। आरोपित परविंदर और वरदान ने 60-60 हजार रुपये जबकि हिमांशु ने 30 हजार रुपये तस्कर को हथियार मुहैया कराने की एवज में दिए थे। हालांकि पुलिस फिलहाल LLB paas परविंदर से मामले की और जानकारी जुटा रही है।

आशंका है कि आरोपित हथियार तस्करी से जुड़े हैं। प्रारंभिक जांच में परविंदर की संलिप्तता मिली है, जबकि बाकी दोनों के खिलाफ कोई आपराधिक मामला नहीं है। LLB paas परविंदर को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। पता लगाया जा रहा है कि हथियारों से किसी वारदात को अंजाम दिया जाना था या आरोपित बेचने के लिए हथियार लाए हैं। – राजपाल, एसीपी, क्राइम ब्रांच सोनीपत

 

घग्गर नदी का इतिहास,

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer