Latest News Haryana: Woman dies during labor, doctors could not even save the child
हरियाणा न्यूज हिसार : हिसार में प्रसव पीड़ा के दौरान एक नौ माह की गर्भवती महिला की मौत हो गई। डिलीवरी के दौरान डॉक्टरों ने बच्चे को बचाने की काफी कोशिश की। लेकिन बचा नहीं पाए। पुलिस ने इत्फाकिया कारवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव को परिजनों के हवाले कर दिया।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक गुरूग्राम निवासी दीपक हिसार नगर निगम में अस्थाई तौर पर चालक के पद पर कार्यरत है और वो अपने परिवार के साथ हिसार में 12 क्वार्टर पुलिस चौकी एरिया महाबीर कॉलोनी में रह रहा है। उसकी 24 वर्षीय पत्नी सोनिया 9 महीने की गर्भवती थी और शनिवार रात को सोनिया को प्रसव पीड़ा शुरू हुई तो वो उसे लेकर चूड़ामणि अस्पताल में लेकर पहुंचे। उसकी पत्नी की गंभीर हालत को देखते हुए वहां पर डॉक्टरों ने उसे दाखिल नहीं कि या तो वो जिंदल अस्पताल लेकर पहुंचे।
जहां पर सोनिया की हालत ज्यादा खराब हो गई। डॉक्टरों ने कहा कि वो महिला को तो नहीं बचा सकते। लेकिन बच्चे को बचाने का प्रयास जरूर कर सकते हैं, उसके बाद डॉक्टरों की तमाम कोशिशें ना ही तो सोनिया को बचा पाई और ना ही उसके गर्भ में पल रहे बच्चे को। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और इत्फाकिया कारवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव को परिजनों के हवाले कर दिया।
हरियाणा न्यूज पर खबर और विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें: – हैड आफिस इंचार्ज, सुनील कोहाड़ पत्रकार, हिसार। हरियाणा , 7015156567 ya mail id :- sunilkohar@gmail.com
ये खबरें भी पढ़ें :-
Latest News Haryana : नपा ईओ को नहीं उपमुख्यमंत्री के आदेशों की परवाह
Barwala News : छात्र पर सुए से वार, एक नामजद सहित तीन के खिलाफ मामला दर्ज !
Latest News Haryana : हरियाणा में आसमान से बरसी आफत, पानी से ज्यादा गिरे ओले,
नारनौंद क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद
हरियाणा में प्रेमी जोड़े ने लगाया फंदा, गांव गुहांड में हड़कंप
हवस की पुजारन बेटी, पकड़ी गई तो कर दिया ऐसा काम कि हर बेटी हो गई शर्मशार