Latest News Hisar : हिसार शहर की स्वागत कॉलोनी से स्पेशल स्टाफ की टीम ने एक महिला को हेरोइन/चिट्टा सहित पकड़ने में सफलता हासिल की है। महिला के कब्जे से पुलिस ने 10 ग्राम हेरोइन बरामद की है। पुलिस नशा तस्कर महिला से पूछताछ करने में लगी हुई है।
Latest News Hisar Swagat Colony women with heroin arrest
हिसार स्पेशल स्टाफ की टीम गश्त कर रही थी कि सूचना के आधार पर स्वागत कॉलोनी हिसार में छापेमारी कर एक नशा तस्कर महिला को काबू किया। ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में महिला पुलिसकर्मियों द्वारा तलाशी लेने पर काबू की गई महिला के पास एक प्लास्टिक की थैली में हेरोइन/चिट्टा बरामद हुई। कांटे पर वजन करने पर हेरोइन/चिट्टा 10 ग्राम पाई गई। पुलिस ने हेरोइन/चिट्टा को अपने कब्जे में लिया और महिला के खिलाफ एचटीएम थाना हिसार में मामला दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया।
हिसार स्पेशल स्टाफ टीम के उप निरीक्षक कृष्ण कुमार से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि पुलिस गश्त के दौरान स्वागत कॉलोनी हिसार से एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार की गई महिला की पहचान स्वागत कॉलोनी हिसार निवासी बिमला के रूप में हुई है पुलिस आरोपित महिला से पूछताछ करने में लगी हुई है और उसके खिलाफ मामला दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया गया है।