Verification: eefe237ed2c24d7f

Latest News : हिसार फायरिंग मामले में दो नाबालिगों सहित तीन काबू; दहशत फैलाने के इरादे से की फायरिंग

0 minutes, 6 seconds Read

 

 

Latest News : HTM police station Hisar ने 30 दिसंबर 2025 की रात राजीव नगर, हिसार में दहशत फैलाने के उद्देश्य से की गई हवाई फायरिंग की घटना में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जबकि दो नाबालिग आरोपियों को अभिरक्षा में लिया गया है। पुलिस नितिन को अदालत में पेश किया जहां से अदालत के आदेश पर आरोपित को जेल भेज दिया जबकि दोनों नाबालिकों को ऑब्जर्वेशन होम भेज दिया है।

 

Hisar Crime News in Hindi : latest News Haryana

Hisar Police प्रवक्ता ने बताया कि 30 दिसंबर 2025 की रात दो नाबालिग आरोपी अपने एक साथी के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर राजीव नगर क्षेत्र में पहुंचे और दहशत फैलाने के इरादे से हवाई फायरिंग की। जांच में सामने आया कि तीसरा आरोपी भारत नगर हिसार निवासी नाविक उक्त हवाई फायरिंग की साजिश में शामिल था। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

 

राजीव नगर हिसार फायरिंग मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया तथा दो नाबालिग आरोपियों को अभिरक्षा में लेकर ऑब्जर्वेशन होम भेज दिया गया है। गिरफ्तार आरोपी नाविक को पूछताछ उपरांत अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा। मामले में आगामी जांच जारी है तथा अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि इस संबंध में राजीव नगर, हिसार निवासी ईश्वर सिंह द्वारा पुलिस चौकी 12 क्वार्टर में शिकायत दी गई थी कि तीन मोटरसाइकिल सवार युवकों ने उसके घर के सामने हवाई फायरिंग की। शिकायत के आधार पर HTM थाना हिसार में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी थी।

 

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *