प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ऐतिहासिक रैली से गदगद भाजपा कार्यकर्ता
जींद/हांसी/ नारनौंद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जींद दौरे और विशाल रैली ( Jind Rally ) को लेकर पूरे हरियाणा में भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। इसी क्रम में भाजपा हांसी के जिला महामंत्री बिजेंद्र लोहान के नेतृत्व में हांसी जिले से सैकड़ों कार्यकर्ता और समर्थक जींद पहुंचे तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ऐतिहासिक रैली में अपनी भागीदारी दर्ज कराई। रैली से पहले बिजेंद्र लोहान ने हांसी क्षेत्र में लगातार बैठकें और जनसंपर्क अभियान चलाकर अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को शामिल होने के लिए प्रेरित किया गया था।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!भाजपा नेता बिजेंद्र लोहान वाहनों के काफिलों के साथ जींद रैली के लिए रवाना
PM Modi Jind Rally में शामिल होने के लिए हांसी, नारनौंद और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से कार्यकर्ता सुबह से ही भाजपा नेता बिजेंद्र लोहान वाहनों के काफिलों के साथ जींद रैली के लिए रवाना हुए। भाजपा के झंडों और नारों के बीच कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। बड़ी संख्या में युवाओं, महिलाओं और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने भी कार्यक्रम में भाग लिया। ( Narnaund News Today )
विकसित भारत और विकसित हरियाणा के संकल्प को मजबूत करने वाला ऐतिहासिक अवसर
हांसी भाजपा जिला महामंत्री बिजेंद्र लोहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। उन्होंने कहा कि जींद की यह रैली केवल एक राजनीतिक कार्यक्रम नहीं बल्कि विकसित भारत और विकसित हरियाणा के संकल्प को मजबूत करने वाला ऐतिहासिक अवसर है। क्योंकि प्रधानमंत्री ने हरियाणा की धरती से भारत की पहली और विश्व की पांचवी हाइड्रोजन ट्रेन को हरी जंगली दिखाकर रवाना किया है। उन्होंने बताया कि हांसी जिले के कार्यकर्ताओं ने पूरे उत्साह के साथ इस कार्यक्रम में भाग लेकर संगठन की मजबूती का परिचय दिया। ( Hansi News Today )
बिजेंद्र लोहान ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हांसी जिले के प्रत्येक बूथ से कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। उन्होंने कहा कि संगठन की यही एकजुटता भविष्य में भी भाजपा को और अधिक मजबूत बनाएगी तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में कार्यकर्ता पूरी निष्ठा से योगदान देते रहेंगे। ( PM Modi Jind Rally )












