---Advertisement---

भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन के शुभारंभ का गवाह बना नारनौंद, चेयरमैन के नेतृत्व में पहुंचे सैकड़ों समर्थक

Follow Us
---Advertisement---

Narnaund witnesses launch of India first hydrogen train  


Narnaund News: नारनौंद नगर पालिका के चेयरमैन शमशेर सिंह लोहान उर्फ कुकन ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जींद से भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन के शुभारंभ तथा लगभग 14,700 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं के उद्घाटन एवं शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे सैकड़ों समर्थकों को रवाना करते हुए कहे। कार्यक्रम के दौरान जींद से प्रधानमंत्री के मुख्य समारोह का सीधा प्रसारण अब तक हरियाणा न्यूज वेबसाइट पर किया गया, जिसे बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं नागरिकों ने देखा।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

उन्होंने कहा कि आज का दिन हरियाणा ही नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए PM Narendra Modi Jind Rally ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को धरातल पर उतारने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि रेलवे, सडक़, ऊर्जा, पेयजल और अन्य आधारभूत सुविधाओं के क्षेत्र में हो रहे अभूतपूर्व निवेश से प्रदेश के विकास को नई गति मिलेगी तथा आमजन के जीवन स्तर में व्यापक सुधार होगा।

भारत आज आधुनिक बुनियादी ढांचे, हरित ऊर्जा, रेलवे, सडक़, जल, डिजिटल तकनीक और औद्योगिक विकास के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छू रहा है। भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का शुभारंभ केवल एक नई रेल सेवा की शुरुआत नहीं, बल्कि स्वच्छ ऊर्जा, पर्यावरण संरक्षण और अत्याधुनिक तकनीक के क्षेत्र में भारत की बढ़ती क्षमता का प्रतीक है। यह उपलब्धि आत्मनिर्भर भारत और हरित भारत के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगी।

ये समाचार भी पढ़ें : नारनौंद में तालाब में डूबने से युवक की मौत, सरपंच का इकलौता बेटा था मृतक, पढ़ें पूरी खबर

पीएम मोदी ने हरियाणा को दी ये सौगातें, पढ़ें पूरी खबर,

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer