---Advertisement---

Meham News: फरमाना में व्यक्ति पर लाठी-डंडों हमला, मामला दर्ज

By हरियाणा न्यूज टूडे

Published On:

Follow Us
---Advertisement---

Man attacked with sticks and clubs in Farmana khas meham News

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

घर के बाहर बैठे व्यक्ति पर लाठी-डंडों से हमला

Meham News: रोहतक जिले के महम चौबीसी के गांव फरमाना में घर के बाहर बैठे व्यक्ति पर लाठी डंडों से हमला करने का मामला सामने आया है। महम थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपित पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।

महम थाना पुलिस को दी शिकायत में गांव फरमाना खास निवासी कुलबीर ने बताया कि शाम को करीब 5 बजे अपने घर के सामने गली में बैठा हुआ था कि इसी दौरान फरमाना खास का ही रहने वाला अनूप अपने बेटे के साथ वहां पर पहुंचा और उसके साथ गाली गलौज करने लगा। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि जब उसने गाली गलौज करने से मना किया तो उन दोनों बाप बेटे ने उसके ऊपर लाठी डंडों से हमला कर दिया।

कुलबीर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि हमलावरों ने उसे जाति सूचक गालियां भी दी और जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। लाठी डंडों से हमले के बाद शिकायतकर्ता घायल हो गया जिसे उपचार के लिए महम के अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर गांव फरमाना खास निवासी अनूप और उसके बेटे के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू करती है।

महम थाना पुलिस जांच करने में लगी हुई है कि किस रंग जिसकी वजह से अनूपपुर उसके बेटे ने कुलबीर पर हमला किया है। यह भी जांच का विषय है कि क्या वाक्य में अनूप और उसके बेटे ने कुलबीर को जाति से चमक लिया दी हैं और जान से मारने की धमकी दी है। यह सभी संगीन आरोपित की तरफ से लगाए गए हैं लेकिन जांच होने के बाद ही सब सामने आएगी आपकी असल में मामला क्या था और किसका क्या कसूर था।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer