---Advertisement---

नगरपालिका की विकास व्यवस्था पर उठे सवाल, सीएम दरबार पहुंची शिकायत

By हरियाणा न्यूज टूडे

Updated On:

Follow Us
---Advertisement---

Questions raised on development system of Kalanaur Municipality

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

विकास कार्यों में गुणवत्ता और धांधली की निष्पक्ष जांच की मांग

नगरपालिका कलानौर के मौजूदा हालात, लंबे समय से लंबित विकास कायों, टेंडर प्रक्रिया में हो रही देरी तथा कुछ विकास कायों में कथित अनियमितताओं और घटिया सामग्री के इस्तेमाल के आरोपों को लेकर मुख्यमंत्री को शिकायत दी गई है।

वार्ड नंबर 13 के पार्षद हरप्रीत सिंह जुनेजा (पिंचू) ने शिकायत में कहा कि कलानौर में कई जरूरी विकास कार्य काफी समय से लंबित पड़े हैं। वहीं कई विकास कार्यों के टेंडर भी अभी तक नहीं किए गए हैं, जिसके कारण आमजन को विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

शिकायत में विकास कार्यों में कथित धांधली और अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच करवाने की मांग की गई है। साथ ही विकास कार्यों की गुणवत्ता की जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों और संबंधित ठेकेदारों की जवाबदेही तय करने की भी मांग उठाई गई है।

पार्षद हरप्रीत सिंह जुनेजा ने कहा कि जनता के पैसे का सही उपयोग और कलानौर का समुचित विकास प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता को बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए और लंबित विकास कार्यों को जल्द पूरा कराया जाना जरूरी है। मुख्यमंत्री को शिकायत देने के दौरान उनके साथ गुलशन दुआ और अन्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer