---Advertisement---

PGIMS Rohtak में मिला कोरोना पॉजिटिव मरीज, मचा हड़कंप

By हरियाणा न्यूज टूडे

Published On:

Follow Us
---Advertisement---

कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग के लिए विभाग को नहीं भेजी रिपोर्ट

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

PGIMS Rohtak tests second coronavirus positive in Sonipat Man

रोहतक न्यूज: पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान संस्थान ( PGIMS Rohtak )  में कोरोना का केस सामने आया है। सोनीपत निवासी 68 वर्षीय बुजुर्ग सांस की दिक्कत बढ़ने पर पीजीआईएमएस में इलाज करवाने के लिए आया था। डॉक्टरों ने मरीज की जांच करवाई तो कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है।

वॉर्ड नंबर 24 में स्पेशल आइसोलेशन वार्ड तैयार कर मरीज को भर्ती किया है। फिलहाल मरीज की हालात गंभीर है। इससे पहले जुलाई में भी कोरोना का एक केस मिला था। पीजीआईएमएस की तरफ से बड़ी

लापरवाही बरती गई है। कोरोना मरीज के पॉजिटिव आने से उनके संपर्क में आने अन्य मरीजों और तीमारदारों में भी कोरोना का संक्रमण होने की संभावना है। लेकिन कोरोना पॉजिटिव केस मिलने के तीन दिन बाद भी स्वास्थ्य विभाग के पास इसकी रिपोर्टिंग नहीं की। जिससे मरीज के संपर्क में आने वाले मरीजों की पहचान कर जांच की जा सके। सिविल सर्जन कमला वर्मा ने बताया कि कोरोना पॉजिटिव केस के बारे में कोई जानकारी नहीं है। संक्रमण होने पर वृद्ध पहले से किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित मरीजों और कमजोर इम्युनिटी वालों को सबसे ज्यादा खतरा होता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer