---Advertisement---

सृष्टि इंटरनेशनल स्पोर्ट्स स्कूल, मोठ में हर्षोल्लास से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

By हरियाणा न्यूज टूडे

Published On:

Follow Us
सृष्टि इंटरनेशनल स्पोर्ट्स स्कूल, मोठ में हर्षोल्लास से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी
---Advertisement---

Shri Krishna Janmashtami celebrated with great enthusiasm at Srishti International Sports School Moth 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सृष्टि इंटरनेशनल स्पोर्ट्स स्कूल, मोठ में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास, श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने श्रीकृष्ण, राधा एवं अन्य धार्मिक पात्रों की मनमोहक वेशभूषा धारण कर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने भगवान श्रीकृष्ण के जीवन एवं उनके द्वारा दिए गए प्रेम, सत्य, धर्म और कर्म के संदेश को अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से प्रदर्शित किया। नन्हे बच्चों की सुंदर वेशभूषा और मनमोहक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों का दिल जीत लिया।

विद्यालय के प्रबंधक अनूप लोहान ने विद्यार्थियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें सत्य, प्रेम, कर्तव्यनिष्ठा और कर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि बच्चों में भारतीय संस्कृति एवं संस्कारों के प्रति रुचि बढ़ाने के लिए ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों की सुंदर प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

सृष्टि इंटरनेशनल स्पोर्ट्स स्कूल, मोठ में हर्षोल्लास से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी
सृष्टि इंटरनेशनल स्पोर्ट्स स्कूल,मोठ
सृष्टि इंटरनेशनल स्पोर्ट्स स्कूल, मोठ में हर्षोल्लास से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी
श्रीकृष्ण, राधा एवं अन्य धार्मिक पात्रों की मनमोहक वेशभूषा

विद्यालय के प्रधानाचार्य घनश्याम वर्मा ने विद्यार्थियों को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे सांस्कृतिक एवं धार्मिक कार्यक्रम बच्चों को अपनी भारतीय संस्कृति और संस्कारों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने बच्चों को भगवान श्रीकृष्ण के जीवन से प्रेरणा लेकर सत्य, सदाचार एवं कर्म के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन एवं समस्त स्टाफ ने सभी विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer