Verification: eefe237ed2c24d7f

Rah Group Foundation ने किया फूलदार पौधों का वितरण: हरियाली का मंदिर मुहिम को शिक्षण संस्थानों का मिला साथ

0 minutes, 6 seconds Read

Rah Group Foundation distributed flowering plants to schools


‘श्मशानों को हरियाली के मंदिर बनाने’ की मुहिम को मिला शिक्षण संस्थानों का साथ

Hisar News Today:  पर्यावरण संरक्षण, हरियाली संवर्धन और सामाजिक चेतना को सशक्त बनाने के उद्देश्य से सामाजिक संस्था राह ग्रुप फाउंडेशन द्वारा जिले के विभिन्न स्कूलों में मौसमी फूलदार, सदाबहार एवं औषधीय पौधों का वितरण किया गया। यह कार्यक्रम Rah Group Foundation की महत्वाकांक्षी मुहिम “श्मशानों को हरियाली के मंदिर बनाने” के अंतर्गत आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य न केवल श्मशान भूमियों का सौंदर्यीकरण करना है, बल्कि शिक्षण संस्थानों और सार्वजनिक स्थलों को भी हरित बनाना है। इस पौध वितरण अभियान का आयोजन राह ग्रुप फाउंडेशन के राष्ट्रीय चेयरमैन नरेश सेलपाड़ की अध्यक्षता में किया गया। जिले में अलग-अलग स्थानों पर बनाए गए फूल वितरण केंद्रों के माध्यम से शिक्षण संस्थानों को फूलदार पौधे भेंट किए गए। इस अवसर पर राह ग्रुप फाउंडेशन के वाइस चेयरमैन रामनिवास वर्मा, हांसी बीजेपी के जिला महामंत्री बिजेंद्र लोहान, प्रदेश उपाध्यक्ष मिनाक्षी मुदगिल, पर्यावरण प्रहरी सारदूल वर्मा, इवेंट कोऑर्डिनेटर नवल सिंह, इवेंट कोऑर्डिनेटर वंदना वर्मा, राह क्लब भिवानी के जिला प्रभारी अजय श्योराण, राह क्लब उकलाना के अध्यक्ष रमेश ऐलावादी, डॉ. सीताराम जागड़ा, डॉ. राजकुमार बावता, चिमन खटाणा, जिले सिंह अधाणा, कृष्ण मुक्कड़ सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं स्कूल संचालक उपस्थित रहे। इस अभियान का आगाज चेयरमैन नरेश सेलपाड़ ने शुक्रवार को फुल व औषधीय पौधों का वितरण करके किया। उन्होंने कहा कि फूलदार पौधों से न केवल परिसर सुंदर बनता है, बल्कि बच्चों में पर्यावरण के प्रति लगाव भी बढ़ता है।

फूलदार व औषधीय पौधों का व्यापक वितरण :-

img 20260103 wa00224635895743194206428

राह ग्रुप फाउंडेशन द्वारा डेलिया, गेंदा, स्नेक प्लांट, फ्लॉक्स, कोसमॉस, कैलेंडूला, डेजी, पैंजी, वर्बीना, गजेनिया, जेरेनियम, सालविया, एस्टर, डैफोडिल, फ्रेशिया, तिकोमा, सदाबहार, एलोवेरा, घिलोय, पत्थरचट्टा सहित विभिन्न मौसमी व सदाबहार फूलों के पौधों के साथ-साथ 20 प्रकार के औषधीय पौधे भी वितरित किए गए।

श्मशान भूमियों के सुधार का आह्वान :-

इस अवसर पर चेयरमैन नरेश सेलपाड़ एवं अन्य पदाधिकारियों ने पंचायतों और युवाओं से उनके गांवों में स्थित श्मशान भूमियों के सौंदर्यीकरण और हरियाली बढ़ाने का आह्वान किया। पंचायत प्रतिनिधियों को राह संस्था द्वारा विकसित किए गए आदर्श श्मशानों का भ्रमण भी करवाया गया, जिससे वे प्रेरित होकर अपने-अपने क्षेत्रों में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सक्रिय भूमिका निभा सकें। इस कार्य के लिए राह ग्रुप फाउंडेशन द्वारा पौधे, तकनीकी मार्गदर्शन और आवश्यक सहयोग निरंतर उपलब्ध कराया जाएगा।

पौधों के साथ मार्गदर्शन भी देगा फाउंडेशन:-


इवेंट कोऑर्डिनेटर नवल सिंह व वंदना वर्मा ने बताया कि यह अभियान केवल पौधे देने तक सीमित नहीं है। राह ग्रुप फाउंडेशन द्वारा सरकारी व निजी विद्यालयों, कॉलेजों, शिक्षण कार्यालयों और अन्य सार्वजनिक स्थलों को पौधों के संरक्षण, सिंचाई और देखभाल के लिए आवश्यक मार्गदर्शन भी दिया जाएगा, ताकि पौधे लंबे समय तक सुरक्षित रह सकें और पूर्ण विकसित होकर पर्यावरण को लाभ पहुंचा सकें।

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *