Verification: eefe237ed2c24d7f

Peepla Pul Swift Car Accident : कार का टायर फटने से पलटी कार, कार चालक की मौत, महिला घायल

0 minutes, 21 seconds Read

 

Peepla Pul Swift Car Accident on Delhi Hisar Highway

Delhi Hisar Highway पर नारनौंद क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले पीपला पुल के पास एक स्विफ्ट कार का टायर फट ( Peepla Pul Swift Car Accident ) गया। टायर फटने से स्विफ्ट कार पलटे खाते हुए सड़क से नीचे उतर गई इस हादसे में कार चालक की मौत हो गई जबकि उसकी बहन गंभीर रूप से घायल हो गई। गंभीर रूप से घायल उपचार के लिए हिसार के अस्पताल में रेफर किया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही बास थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर इसकी सूचना उसके परिजनों को दी।

 

Accident on Delhi Hisar Highway पर पीपला पुल के पास हादसा

Peepla Pul Swift Car Accident : कार का टायर फटने से पलटी कार, कार चालक की मौत, महिला घायल
Hansi Delhi road Accident

सोमवार की शाम को Delhi Hisar Highway पर स्थित पीपला पुल के पास एक स्वीट कार का टायर फट गया और कर अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर कार पलटे खा ( Peepla Pul Swift Car Accident ) गई। कर की स्पीड तेज होने की वजह से कार ने कई पलटे खाए और जोरदार धमाका हुआ। धमाके की आवाज सुनते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और हादसे की सूचना पुलिस को देखकर गाड़ी में सवार युवक और युवती को बाहर निकालकर उपचार के लिए हांसी के नागरिक अस्पताल पहुंचाया। जहां पर डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया जबकि हादसे में घायल युवती की गंभीर हालत को देखते हुए उसे हिसार रेफर कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही बास थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर हादसे की सूचना उसके परिजनों को दी। ‌

 

सिमचाना गांव के युवक की पीपला पुल सड़क हादसे में मौत

Peepla Pul Swift Car Accident : कार का टायर फटने से पलटी कार, कार चालक की मौत, महिला घायल
Hisar Delhi Highway car accident

मृतक युवक की पहचान रोहतक जिले के गांव सिमचाना निवासी 23 वर्षी नीरज के रूप में हुई। हांसी के नागरिक अस्पताल पहुंचे मृतक नीरज के परिजनों ने बताया कि सोमवार की शाम को नीरज अपनी बहन अंजू को लेकर स्विफ्ट कार में सवार होकर अग्रोहा मेडिकल कॉलेज जा रहा था। जब वह दिल्ली हिसार नेशनल हाईवे पर मुंढाल के पास स्थित नारनौंद क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले पीपला पुल पुलिस नाके के पास पहुंचे तो अज्ञात प्रस्तुतियों में कर का अगला टायर फट गया और कार अनियंत्रित होकर पलट ( Peepla Pul Swift Car Accident ) गई। इस हादसे में नीरज की मौत हो गई जबकि उसकी बहन अंजू गंभीर रूप से घायल हो गई।

Peepla Pul Swift Car Accident : कार का टायर फटने से पलटी कार, कार चालक की मौत, महिला घायल
Hansi accident news

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *