Verification: eefe237ed2c24d7f

Haryana Top 5 News : Headlines 22 July ; हरियाणा की बड़ी खबरें

0 minutes, 11 seconds Read

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सोनीपत डीसी के घर के गेट पर लोगों ने बांधा झोंटा

Haryana के सोनीपत में CM नायब सैनी की ओर से रजिस्ट्री प्रमाण पत्र सौंपे जाने के बावजूद प्लॉटों पर कब्जा नहीं मिलने से ग्रामीण भड़क गए। 1 साल से दफ्तरों के चक्कर काटकर परेशान हुए ग्रामीणों ने सोमवार को रजिस्ट्री की कॉपी भैंसे (झोटा) के गले में लटकाकर डीसी ऑफिस तक मार्च निकाला। ( Haryana Top 5 News

 


DC ऑफिस के गेट के बाहर पहुंचे तो वहां तैनात पुलिस कर्मियों ने उन्हें गेट पर ही रोक दिया। इससे ग्रामीणों का गुस्सा और बढ़ गया। इस पर उन्होंने भैंसे को डीसी ऑफिस के गेट पर ही बांध दिया और धरना देकर बैठ गए।

 

Shivratri 2025 : जानिए 23-24 जुलाई की शिवरात्रि पूजा व्रत मुहूर्त, पारणा समय और लाभकारी योग

Haryana‌ CET में 25% सवाल हरियाणा से आएंगे:चेयरमैन बोले-OMR शीट पर नाम-रोल नंबर खुद भरने होंगे; कोचिंग सेंटर-यूट्यूबर के पेपर एनालिसिस पर रोक

हरियाणा में 26 और 27 जुलाई को होने वाले ग्रुप-C के पदों के लिए कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) को लेकर हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (HSSC) के चेयरमैन हिम्मत सिंह सोशल मीडिया पर लाइव आए। उन्होंने कैंडिडेट्स से बातचीत की और उनके सवालों के जवाब भी दिए। ( Haryana CET Exam update

 


चेयरमैन हिम्मत सिंह ने बताया कि पहले OMR शीट पर नाम, पिता का नाम, रोल नंबर पहले से लिखे होते थे, लेकिन इस बार कैंडिडेट्स को यह जानकारी खुद भरनी होगी। एग्जाम हॉल में 24 बुकलेट का एक सेट होगा। जो भी टीचर वहां होंगे, वे आपको दिखाएंगे कि सेट सील बंद है या नहीं। अगर सील ठीक है, तो कमरे में से कोई भी दो कैंडिडेट उस पर साइन करेंगे। अगर सील खुली हुई है, तो उस पर साइन न करें और हमें बताएं, हम कार्रवाई करेंगे।


एग्जाम के पैटर्न पर चेयरमैन ने कहा कि एग्जाम 25 प्रतिशत Haryana से होगा, जिसमें हरियाणा की जीके, हिस्ट्री आदि शामिल होगी। 75% अन्य सब्जेक्ट से आएगा। 75% मार्क्स में कंप्यूटर भी शामिल है। सभी यूट्यूबर और कोचिंग सेंटर चलाने वालों से अनुरोध है कि वे पेपर का एनालिसिस तभी करें जब चारों शिफ्ट के पेपर हो जाएं, उससे पहले नहीं। ( Abtak Haryana News

जींद ब्लाइंड मर्डर केस, मुख्य आरोपित गिरफ्तार, ऐसे हुआ ब्लाइंड मर्डर केस में खुलासा,

 

बहादुरगढ में नकली सिगरेट बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़

बहादुरगढ में गोल्ड फ्लैक की नकली सिगरेट बनाने वाली फैक्ट्री का भांडाफोड़ हुआ है। फैक्ट्री से करीबन साढ़े 7 लाख नकली सिगरेट पकड़ी गई है। जिनकी कीमत करीबन 52 लाख रुपए आंकी गई है। गोल्डन्स गोल्ड फ्लैक, गोल्डन गोल्ड स्टार, गोल्ड फ्लैक मिंट स्विच और फ्लेयर स्पेशल फ़िल्टर सिगरेट की हजारों डिब्बियां पकड़ी गई है।

गुप्तचर विभाग और सीएम फ़्लाइंग की टीम गोल्ड फ्लैक कंपनी के अधिकृत प्रतिनिधि और कानूनी सलाहकारों के साथ बहादुरगढ के एमआईई की फैक्ट्री नंबर 950 पर पहुंची। उस वक्त फैक्ट्री के दर्जन भर कर्मचारी सिगरेट बनाने और पैकिंग के काम में लगे हुए थे। शहर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शिकायत के आधार पर कार्यवाही शुरू कर दी है। एसएचओ दिनकर ने बताया कि गोल्ड फ्लैक ब्रांड की नकली सिगरेट बनाई जा रही थी। शिकायत के आधार पर कार्यवाही की जा रही है। वहीं नकली सिगरेट बनाने में इस्तेमाल हो रहा तम्बाकू भी सवालों के घेरे में है। तम्बाकू की क्वालिटी भी खराब लग रही थी। जिसके कारण नकली सिगरेट स्वास्थ्य के लिए और भी ज्यादा हानिकारक हो सकती है। फिलहाल कॉपीराइट एक्ट के तहत कार्यवाही की जा रही है।

 

जींद में एक दिन में 3 शव मिलने से सनसनी,

Haryana के नव नियुक्त राज्यपाल प्रो. अशीम कुमार घोष ने आज राज्य के 19वें राज्यपाल के रूप में शपथ ग्रहण 

Haryana Top 5 News : Headlines 22 July ; हरियाणा की बड़ी खबरें

हरियाणा राजभवन में आयोजित समारोह में पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति श्री शील नागू ने प्रो. अशीम कुमार घोष को पद एवं निष्ठा की शपथ दिलाई।

राज्यपाल प्रो. अशीम कुमार घोष, एक प्रतिष्ठित शिक्षाविद और अनुभवी राजनेता हैं, जो लगभग चार दशकों तक कोलकाता के एक प्रतिष्ठित कॉलेज में राजनीति विज्ञान विभाग के अध्यक्ष रहे।

उन्होंने अकादमिक शोध और राजनीतिक विमर्श में सक्रिय योगदान सहित यूजीसी और आईसीएसएसआर परियोजनाओं पर भी काम किया है और उनके कई लेख प्रमुख प्रकाशनों में प्रकाशित हुए हैं।

Haryana Top 5 News : Headlines 22 July ; हरियाणा की बड़ी खबरें

शपथ ग्रहण समारोह में पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया, Haryana CM नायब सिंह सैनी की गरिमामयी उपस्थिति रही।

इनके अलावा, राज्यपाल की धर्मपत्नी मित्रा घोष, मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी सुमन सैनी सहित राज्यपाल के परिवार के सदस्य भी उपस्थित रहे।

PANCHKULA

मनसा देवी मंदिर में माथा टेकने के बाद राज्यपाल असीम घोष ने मीडिया से बात की
उन्होंने कहा कि उन्होंने तय किया था कि शपथ ग्रहण के बाद इस क्षेत्र के इस सबसे बड़े मंदिर… श्री माता मनसा देवी मंदिर जहां इतनी बड़ी संख्या में लोग दर्शन के लिए पहुँचते है वहां आऊंगा।

 

Haryana Top 5 News : Headlines 22 July ; हरियाणा की बड़ी खबरें

उन्होंने बताया एक लाख रुपये राजभवन कोष की तरफ से बेहतर प्रबंधन बनाए रखने के लिए दे रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने कहा कि हमारे मुख्यमंत्री अच्छा काम कर रहे हैं, आम लोगों के जनकल्याण के लिए मुख्यमंत्री अच्छा काम कर रहे हैं।

वहीं पंजाब हरियाणा विधानसभा में Haryana के 40 प्रतिशत शेयर बंटवारे के बाद से न मिलने के सवाल पर उन्होंने कहा कि आज ही शपथ ग्रहण की है।

राज्यपाल ने कहा कि तमाम चीजों को समझते हुए आने वाले समय मे फीडबैक लेंगे और सबसे बड़े सवैंधानिक पद पर होने के नाते मेरे जो अधिकार हैं उसके तहत काम करेंगे।

 

बलविंद्र हत्याकांड में दोषियों को सुनाई सजा, प्रेम विवाह करने पर गोली मारकर की थी पार्क में हत्या,

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer