Verification: eefe237ed2c24d7f

CJI सूर्यकांत 10 जनवरी को नारनौंद कोर्ट का करेंगे शिलान्यास: पैतृक गांव पेटवाड़ में जाएंगे; Hansi News Live

0 minutes, 6 seconds Read

 

Hansi News Live: माननीय सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत 10 जनवरी को आएंगे अपने पैतृक गांव पेटवाड़ जाएंगे और नारनौंद में उपमंडलीय न्यायिक परिसर भवन का भी करेंगे शिलान्यास भी करेंगे। भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत के दौरे के प्रबंधों को लेकर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अलका मलिक, पुलिस अधीक्षक अमित यशवर्धन व एसडीएम विकास यादव ने किया समारोह स्थल का दौरा।

 

Hansi News live : CJI Suryakant visit to Narnaund

img 20260103 wa00074083950073823999844

पक भारत के माननीय मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत के 10 जनवरी को गांव पेटवाड़ तथा नारनौंद के प्रस्तावित दौरे की तैयारी को लेकर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अलका मलिक, पुलिस अधीक्षक अमित यशवर्धन तथा एसडीएम विकास यादव ने गांव पेटवाड़ का दौरा कर प्रबंधों का जायजा लिया। पेटवाड़ गांव के स्टेडियम में मुख्य समारोह का आयोजन होगा।

 


न्यायिक तथा प्रशासनिक अधिकारियों ने दौरे के दौरान रूट प्लान, वाहन पार्किंग, शौचालय, पेयजल, निर्बाध बिजली आपूर्ति सहित अन्य तमाम व्यवस्थाओं की समीक्षा की।
एसडीएम विकास यादव ने इस दौरान बताया कि भारत के मुख्य न्यायाधीश माननीय सूर्यकांत के दौरे को लेकर तेजी से प्रबंध किए जारहे हैं। उन्होंने कहा कि माननीय मुख्य न्यायाधीश 10 जनवरी को ही नारनौंद में उप मंडलीय न्यायिक परिसर भवन का शिलान्यास भी करेंगे।

Narnaund SDM ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ की बैठक:

img 20260103 wa0004410751944033381477

माननीय मुख्य न्यायाधीश के दौरे की तमाम तैयारियां समय रहते पूर्ण करने के उद्देश्य को लेकर Narnaund SDM विकास यादव ने पेटवाड़ गांव के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में विभिन्न विभागों के अधिकारियों की एक बैठक ली। बैठक में जिला परिषद की उपमुख्य कार्यकारी अधिकारी तथा संबंधित तमाम विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। एसडीएम ने सभी आवश्यक प्रबंध पूर्ण करने को लेकर अधिकारियों की ड्यूटी निर्धारित की और दायित्वों को पूरी कर्तव्य निष्ठा के साथ निभाने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्माण कार्यों से जुड़े विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण अधीन विकास कार्यों को तेजी से पूरा करना सुनिश्चित करें।


Hansi SP अमित यशवर्धन ने कहा कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के दौरे को लेकर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा को लेकर व्यापक प्रबंध किए जा रहे हैं, इसके लिए पुलिस अधिकारियों तथा कर्मचारियों की ड्यूटी निर्धारित की जा रही है।

जिला एवं सत्र न्यायाधीश अलका मलिक ने बताया कि पेटवाड़ गांव में आयोजित होने वाले सम्मान समारोह में पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के लगभग 50 से भी अधिक माननीय न्यायाधीश इस कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।

ग्रामीणों ने बताया कि भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत का उनके पैतृक गांव पेटवाड़ में आगमन पर शानदार स्वागत किया जाएगा। इसके लिए तमाम तैयारियां कर ली गई है। उन्होंने बताया कि माननीय मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत को मुख्य मंच तक बिन बांसुरी तथा ढोल नगाड़ों के बीच पूरे सम्मान के साथ लाया जाएगा। बिन बांसुरी तथा ढोल नगाड़ों की टीम पानीपत से बुलाई गई है।

 

 

इस अवसर पर अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश निशांत शर्मा, अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश मंगलेश चौबे, अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनुदीप, न्यायाधीश अनुराधा , मा ऋषिकांत गांव के सरपंच सतबीर सिंह, मास्टर फूल कुमार तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *