Verification: eefe237ed2c24d7f

पानीपत में महिला की हत्या: अर्धनग्न हालत में मिला शव: नहीं हुई पहचान, Panipat News Today

0 minutes, 4 seconds Read

भाऊपुर के खेतों में मिला महिला का अर्धनग्न शव

Panipat News Today : पानीपत जिले के इसराना क्षेत्र के गांव में एक महिला की हत्या करने का मामला सामने आया है। महिला का‌ शव खेतों में अर्धनग्न हालत में पड़ा हुआ मिला। उसके चेहरे पर ईटों से वार किए गए हैं। महिला की हत्या की सूचना से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस मामले की गहनता से जांच करने में लगी हुई है।

 

Israna women Murder in Panipat News Today

पानीपत जिले के इसराना थाना क्षेत्र के गांव भाऊपुर-कारद रोड़ पर खेतों में ग्रामीणों को एक महिला का अर्धनग्न शव पड़ा हुआ दिखाई दिया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना तुरंत ही पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उसके शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी। महिला का चेहरा ईंट पत्थरों से हमला करके कुचला गया है ताकि उसकी पहचान ना हो सके।

 

 

पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतक महिला की पहचान को मिटाने के प्रयास में उसके चेहरे पर ईटों और पत्थरों से हमला किया गया है साथ ही तेजधार हथियारों से भी उस पर वार किया हैं। महिला की कद काठी देखने से उसकी उम्र करीब 35 से 40 वर्ष आंकी जा रही है। महिला का कद 5 फुट 2 इंच है।

 

पुलिस के मुताबिक महिला ने नीले रंग का ब्लाउज और लाल जामुनी रंग साड़ी पहनी हुई है। उसने पांव की उंगलियों में चांदी जैसी धातु की बिछिया डाली हुई है और एक हाथ में सुनहरे रंग का आर्टिफिशियल कड़ा डाला हुआ है। घटनास्थल पर पुलिस जांच पूरी होने के बाद पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। लेकिन मृतक महिला की पहचान नहीं हो पाई है।

 

पुलिस ने आसपास के गांव के लोगों सहित सड़क मार्ग से गुजर रहे लोगों से भी महिला की पहचान करवाने का प्रयास किया। लेकिन महिला की पहचान नहीं हो पाई। पुलिस आसपास के पुलिस थानों में दर्द गुमशुदा महिलाओं का रिकॉर्ड खंगाल में लगी हुई है।

हरियाणा आज के ताजा समाचार :

सोनीपत में इनेलो नेता की हत्या, पढ़ें पूरी न्यूज,

शराब के कारोबार पर सीएम फ्लाइंग की रेड, पढ़ें पूरी न्यूज

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *