---Advertisement---

शराब के अवैध कारोबार पर सीएम फ्लाइंग की रेड : नई सब्जी मंडी हिसार में अवैध शराब धंधा;  Hisar News Today

Follow Us
---Advertisement---

हिसार में सीएम फ्लाइंग की रेड : झुग्गी में चल रहा था अवैध शराब का कारोबार 

Hisar News Today : हिसार में अवैध शराब बिक्री के खिलाफ सीएम फ्लाइंग टीम ने शुक्रवार शाम को कार्रवाई करते हुए नई सब्जी मंडी के अंदर बनी एक झुग्गी में रेड की। इस दौरान मौके से अवैध रूप से बेची जा रही शराब बरामद की गई। कार्रवाई आबकारी एवं कराधान विभाग तथा स्थानीय पुलिस के सहयोग से की गई। मामले में आरोपी के खिलाफ पुलिस थाने में शिकायत दी गयी है। जिस पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

CM Flying Raid in New sabji Mandi Hisar News Today

सीएम फ्लाइंग हिसार रेंज की इंचार्ज सुनैना के नेतृत्व में की गई। टीम में आबकारी एवं कराधान विभाग की एईटीओ सुमन देवी, आबकारी निरीक्षक अशोक कुमार, ईएसआई कृष्ण कुमार, एएसआई सुरेंद्र कुमार और हेड कांस्टेबल विजय, जितेंद्र भी शामिल रहे।

 

सीएम फ्लाइंग इंचार्ज सुनैना ने बताया कि उन्हें शिकायत प्राप्त हुई थी कि हिसार की नई सब्जी मंडी के अंदर सार्वजनिक स्थान पर एक झुग्गी में अवैध रूप से शराब बेची जा रही है। इससे सब्जी मंडी में खरीदारी के लिए आने वाले आम नागरिकों, विशेष रूप से महिलाओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। शराब पीने वाले लोग यहां से गुजरने वाले राहगीरों और महिलाओं को परेशान करते थे, जिससे सब्जी मंडी का माहौल खराब हो रहा था। महिलाओं का सब्जी मंडी में आना दुर्लभ हो गया है। महिलाएं इनके कारण सब्जी मंडी में सब्जी खरीदने के लिए आने से भी अब झिझक करने लगी है। जिससे सब्जी मंडी के दुकानदारों को भी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। उनके कारोबार पर असर पड़ रहा है।

 

शिकायत की गंभीरता को देखते हुए संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर झुग्गी में रेड की। जांच के दौरान वहां प्रेम कुमार निवासी श्यामलाल ढाणी मिला। उसकी मौजूदगी में निरीक्षण किया गया, जिसमें काफी संख्या में शराब की भरी व खाली बोतलें बरामद हुईं। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह रिंकू पंडित नामक व्यक्ति के कहने पर सब्जी मंडी के अंदर अवैध रूप से शराब बेचता था और इसके बदले उसे कुछ पैसे दिए जाते थे।

जांच में सामने आया कि आरोपियों द्वारा बिना किसी वैध लाइसेंस अथवा अनुमति के सब्जी मंडी के अंदर सार्वजनिक स्थान पर शराब की बिक्री की जा रही थी। इस पर आबकारी विभाग की ओर से एचटीएम थाना पुलिस को शिकायत दी गई, जिस पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

सीएम फ्लाइंग हिसार रेंज इंचार्ज सुनैना ने कहा कि सरकार के सख्त निर्देश हैं कि कहीं भी सार्वजनिक स्थान पर अवैध शराब की बिक्री बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि अवैध शराब के कारण आमजन को परेशानी होती है, तो दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि कोई भी व्यक्ति बिना लाइसेंस या अनुमति के शराब की बिक्री न करे, अन्यथा उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer