Verification: eefe237ed2c24d7f

जींद नरवाना और सफीदों में पुलिस की छापेमारी: तीन लोग दबोचे; Jind News Today

0 minutes, 10 seconds Read

 

3 अलग-अलग मामलों 170 लीटर लाहण व 26 बोतल देशी शराब बरामद

Jind News Today : जींद पुलिस ने अलग-अलग मामलों में 170 लीटर लाहन व 26 बोतल देशी शराब सहित आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल कि है। पुलिस ने तीनों ही मामलों में केस दर्ज करके तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।

 

Jind News Today : Narwana safidon alewa police raid
घर में चल रही शराब निकालने की भट्ठी 

Safidon News Today : सदर थाना सफीदों के प्रभारी उप निरीक्षक राजेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि उनकी एक टीम अपराध रोकथान के लिए गांव रोहड़ में मौजुद थी । मुखबर द्वारा बताई गई सूचना के आधार पर दलीप वासी रोहङ के मकान पर दबिश दी गई । नियमानुसार तलाशी लेने पर मकान के बाथरूम से 170 लीटर लाहण कच्ची (शराब शराब) बरामद कि जिसे नियमानुसार कब्जा पुलिस में लिया गया तथा आरोपी के खिलाफ थाना सदर सफीदों में मु.न. 02 दिनांक 01.01.2026, धारा 61-4-20 आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके आगामी कार्यवाही नियमानुसार अमल में लाई जा रही है।

 

नरवाना में अवैध शराब बरामद 


Narwana News Today : एक अन्य मामले में शहर थाना नरवाना के प्रभारी उप निरीक्षक आत्माराम ने जानकारी देते हुए बताया कि उनकी एक टीम उप निरीक्षक कुलदीप सिंह के नेतृत्व में अपराध रोकथाम के लिए इंद्रा कॉलोनी–टोहाना रोड पर मौजूद थी । इसी दौरान एक व्यक्ति जींद पटियाला रोड नरवाना कि तरफ से अपने दाहिने कंधे पर एक कट्टा प्लास्टिक लिए हुए आता दिखाई दिया।

 

सामने पुलिस को देखकर तेज-तेज कदमों में चलने लगा जिसे शक के आधार पर पुलिस टीम ने तत्परता से उसे काबू करके पूछताछ कि तो आरोपी ने अपना नाम बन्टी वासी इंद्रा कॉलोनी नरवाना बताया । कट्टे कि नियमानुसा तलाशी लेने पर आरोपी के कट्टे से कुल 13 बोतल ठेका देशी शराब (माल्टा) बरामद हुई । आरोपी शराब संबधीं कोई लाईसेंस पेश नही कर सका । बरामद शराब को नियमानुसार कब्जा पुलिस में लिया गया तथा आरोपी के खिलाफ थाना शहर नरवाना में धारा 61-4-20 हरियाणा आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करके आगामी कार्यवाही नियमानुसार अमल में लाई जा रही है।

 

 

बधाना गांव में अवैध शराब बेचने वाला काबू 


Jind Alewa News : एक ओर अन्य मामले में थाना अलेवा के प्रभारी निरीक्षक ईशवर ने जानकारी देते हुए बताया कि उनकी एक टीम बस अड्डा बधाना में मौजुद थी इसी दौरान मुखबर खास से सुचना मिली कि संदीप उर्फ बिट्टू वासी बधाना जो डाहोला रोड पर एक कमरे में शराब बेचने का काम करता है । पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची तो एक व्यक्ति पुलिस पार्टी को देखकर भागने का प्रयास करने लगा पुलिस टीम ने तुरंत काबू कर उसका नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम संदीप उर्फ बिट्टू वासी डाहोला बताया। कमरे कि नियमानुसार तलाशी लेने पर 13 बोतल बरामद हुई । आरोपी शराब संबधी कोई लाईसेंस पेश नही कर सका बरामद शराब को नियमानुसार कब्जा पुलिस में लिया गया तथा आरोपी के खिलाफ थाना अलेवा में धारा 61-4-20 आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके आगामी कार्यवाही नियमानुसार अमल में लाई जा रही है ।

 

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *