Latest News in Hisar : Taaja samachar update
पैक्स कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर भरी हुंकार: अनिल पूनिया बयाना खेड़ा
Hisar Taaja Samachar: केंद्रीय सहकारी बैंक के जिला मुख्यालय पर पैक्स कर्मचारियों ने धरना दिया जिसमें जिले की सभी पैक्स ने बढ़ चढ़कर भाग लिया सभी कर्मचारियों में भारी रोष देखने को मिला। प्रधान अनिल पूनिया बयाना खेड़ा ने बताया कि धरना स्थल पर प्रबंधक सेल्समेन क्लर्क चौकीदार सेवादार डीसी रेट के कर्मचारियों ने सरकार व हरको बैंक M. D. आरसीएस हरियाणा के मुर्दाबाद के नारे लगाए
पूनिया ने बताया कि कल विभाग व सरकार की अध्यक्षता में चंडीगढ़ में बैठक का टाइम है कर्मचारियों की मांगों बारे कोई शुद्ध न ली व जायज मांगों को पूरा नहीं किया तो यह आंदोलन बड़ा रूप ले लेगा।
उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की मांग वेतनमान में खामी केंद्रीय सहकारी बैंक में प्रमोशन ग्रैजुएटि की सीमा को हटाया जाए मेडिकल फैसिलिटी में पूरी फैमिली कवर हो अन्य छोटी-छोटी मांगों को पूरा किया जाए यह भी बताया कि जो सरकार ने ब्याज माफी की घोषणा की है यह केवल वाह वाही लूटने के लिए है इसमें कुछ खामियां हैं 29 30 31 तारीख को सभी हरियाणा के पैक्स कर्मचारी कलम छोड़ हड़ताल पर रहेंगे।
इसके बाद महासंघ बैठक करके मुख्यमंत्री आवास का घेराव कर सकता है इस मौके पर महामंत्री सुरजीत सिंह, उप प्रधान सुशील कुमार सिंधु, प्रधान शमशेर सिंह गावड़िया, कोषाध्यक्ष तकदीर सिंह, संगठन मंत्री सुभाष चंद्र वर्मा, उप प्रधान बिंद्रा नारनौंद, सोनी राम कोहली सहित अन्य सभी साथी उपस्थित रहे।
हिसार समाधान शिविर में एसडीएम ज्योति मित्तल ने सुनीं शिकायतें
Hisar ke Taaja Samachar : समाधान शिविर के दौरान सोमवार को एसडीएम ज्योति मित्तल ने आम नागरिकों की विभिन्न विभागों से जुड़ी शिकायतों को सुना। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए और इसकी रिपोर्ट समय पर प्रस्तुत की जाए।

समाधान शिविर में ग्राम पंचायत मलापुर द्वारा नए जलघर के निर्माण के चलते पानी के पानी की सप्लाई बाधित होने की शिकायत तथा गांव भाटला के जलघर के पानी के टैंक की सफाई व मरम्मत की मांग पर पर एसडीएम ज्योति मित्तल ने जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के एसई को मामले की जांच कर आगामी आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
वहीं हिसार मॉडल टाउन निवासी द्वारा पार्क पर कब्जा खाली करवाने तथा हिसार वार्ड नंबर 3 निवासी एक अन्य शिकायतकर्ता ने सरकारी रास्ते पर शैड लगाने की शिकायत पर एसडीएम ने नगर निगम के अधिकारियों को आगामी आवश्यक कार्यवाही करने की हिदायत दी। गांव सरसौद निवासी एक प्रार्थी द्वारा गली पर अवैध कब्जे तथा एक अन्य प्रार्थी द्वारा निजी जमीन पर पंचायत विभाग का गली का निर्माण किए जाने की शिकायत पर एसडीएम ने जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी को मौका मुआयना कर समस्या का समाधान करने को कहा।
इसी प्रकार गांव न्योली कला के एक प्रार्थी द्वारा बगला रोड पर शाहपुर मोड से पेट्रौल पंप तक अवैध रूप से किए गए कब्जे का हटवाने की मांग पर एसडीएम ज्योति मित्तल ने लोक निर्माण विभाग (भवन एवं सडक़ें) के एक्सईएन को मामले की जांच कर विभागीय कार्यवाही करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर नगराधीश हरिराम सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
वीर बाल दिवस के उपलक्ष में साहिबजादों के सर्वोच्च बलिदान को समर्पित सफर-ए-शहादत प्ले आयोजित

Latest News Hisar Today : हरियाणा सरकार तथा जिला प्रशासन के तत्वावधान में सोमवार को चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के बेसिक साइंस कॉलेज ऑडिटोरियम में साहिबजादों की शहादत को समर्पित लाइट एंड साउंड शो सफर-ए-शहादत का भव्य आयोजन किया गया। वीर बाल दिवस के उपलक्ष में आयोजित इस शो के माध्यम से त्याग, साहस और बलिदान की अमर गाथा को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में कुलपति प्रो बीआर कंबोज ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।

इस लाइट एंड साउंड शो में श्री गुरू गोबिंद सिंह जी के साहिबजादा बाबा जोरावर सिंह व साहिबजादा बाबा फतेह सिंह की अद्वितीय शहादत को एक अनूठे तरीके से श्रद्धांजलि दी गई। शो के माध्यम से साहिबजादों की वीर गाथा और उनके सर्वोच्च बलिदान को जीवंत किया गया। शो की शुरुआत श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के सर्वोच्च बलिदान से होती है, फिर चमकौर दी गढ़ी की ऐतिहासिक घटनाओं से होते हुए यह साहिबजादा बाबा जोरावर सिंह और साहिबजादा बाबा फतेह सिंह की शहादत पर खत्म होती है। साहिबजादों के सर्वोच्च बलिदान को देखकर ऑडिटोरियम में उपस्थित सभी दर्शक भाव-विभोर हो उठे और त्याग, शौर्य और मानवीय मूल्यों का संदेश पाकर अपनी श्रद्धा व्यक्त की।
मुख्यातिथि प्रोफेसर बीआर कंबोज ने अपने संबोधन में कहा कि इस तरह के आयोजनों से युवा पीढ़ी को हमारे देश के महान शहीदों के त्याग और शौर्य के बारे में जानने तथा उनसे प्रेरणा लेने का अवसर मिलता है। लाइट एंड साउंड शो कार्यक्रम में श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के साहिबजादा बाबा जोरावर सिंह व साहिबजादा बाबा फतेह सिंह की अद्वितीय शहादत को एक अनूठे तरीके से श्रद्धांजलि दी गई, इसके लिए सभी कलाकार बधाई के पात्र हैं।
उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम से युवाओं को देश के गौरवशाली इतिहास को जानने का अवसर मिलता है। प्रोफेसर कंबोज ने हरियाणा सरकार की इस अनूठी पहल की मुक्त कंठ से प्रशंसा करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन युवाओं को सही दिशा में अग्रसर करने के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं।

इस अवसर पर बेसिक साइंस कॉलेज के डीएन डॉ राजेश गेरा, अनुसंधान निदेशक डॉ राजबीर गर्ग, विस्तार शिक्षा निदेशक डॉ बलवान सिंह मंडल, एग्रीकल्चर कॉलेज डीएन डॉ एसके पाहुजा, निदेशक डॉ रमेश यादव, पीआरओ डॉ संदीप आर्य, लाइट एंड साउंड शो में चंडीगढ़ से आए कलाकार बलविंद्र कौर, विक्रमजीत सिंह, अक्षयेंद्र सिंह, हरप्रीत सिंह हैप्पी, गुरुविंदर सिंह, आरके चेनी, हरजोत वीर सिंह, गुरुप्रित बेंद्र सहित अन्य कलाकारों ने डायरेक्टर तलविंदर सिंह भुल्लर के मार्गदर्शन में प्रभावी प्रस्तुति दी।
हरियाणा महिला विकास निगम की योजनाओं से महिलाएं बनेंगी आत्मनिर्भर
Hisar News Today in Hindi : हरियाणा सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उनकी आर्थिक व सामाजिक स्थिति को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से हरियाणा महिला विकास निगम के माध्यम से विभिन्न योजनाएं संचालित कर रही है। इन योजनाओं के तहत महिलाओं को शिक्षा, स्वरोजगार और उद्यमिता के लिए रियायती दरों पर ऋण एवं सब्सिडी प्रदान की जा रही है।
यह जानकारी देते हुए विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि निगम द्वारा चलाई जा रही प्रमुख योजनाओं में महिलाओं/लड़कियों की उच्च शिक्षा हेतु शिक्षा ऋण योजना शामिल है, जिसके अंतर्गत बैंकों के माध्यम से लिए गए शिक्षा ऋण पर 5 प्रतिशत ब्याज दर पर सब्सिडी दी जाती है। इस योजना का लाभ हरियाणा की स्थायी निवासी छात्राओं को देश व विदेश में उच्च शिक्षा ग्रहण करने के लिए प्रदान किया जाता है।
व्यक्तिगत ऋण योजना के अंतर्गत ऐसी महिलाओं को ऋण सुविधा दी जाती है, जिनकी वार्षिक आय 1.80 लाख रुपये से अधिक नहीं है और जो आयकर दाता नहीं हैं। योजना के तहत अधिकतम 1.50 लाख रुपये तक का ऋण दिया जाता है, जिसमें अनुसूचित जाति की महिलाओं को अधिकतम 25 हजार रुपये तथा अन्य जाति की महिलाओं को अधिकतम 10 हजार रुपये तक की सब्सिडी प्रदान की जाती है।
उन्होंने बताया कि इसी प्रकार विधवाओं के लिए सब्सिडी योजना के तहत हरियाणा राज्य की विधवा अथवा कानूनी रूप से अलग/तलाकशुदा महिलाओं को स्वरोजगार के लिए अधिकतम 3 लाख रुपये तक का ऋण उपलब्ध कराया जाता है। इस योजना में 100 प्रतिशत ब्याज सब्सिडी अथवा 50 हजार रुपये तक की सहायता (जो भी पहले हो) प्रदान की जाती है। वहीं मातृशक्ति उद्यमिता योजना के अंतर्गत ऐसी महिलाओं को लाभ दिया जाता है, जिनकी वार्षिक आय 5 लाख रुपये से अधिक नहीं है।
इस योजना के तहत रोजगार शुरू करने या बढ़ाने के लिए अधिकतम 5 लाख रुपये तक का ऋण दिया जाता है तथा 7 प्रतिशत ब्याज सब्सिडी तीन वर्ष तक प्रदान की जाती है। योजनाओं से संबंधित अधिक जानकारी के लिए लाभार्थी www.hwdcl.org वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
बुनियादी साक्षरता एवं संख्याज्ञान कार्यक्रम के तहत तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ
Hisar ki Taaja Khabar
आरोही मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अग्रोहा में निपुण भारत मिशन के अंतर्गत बुनियादी साक्षरता एवं संख्याज्ञान कार्यक्रम के संदर्भ में तीन दिवसीय प्रशिक्षक प्रशिक्षण का शुभारंभ हुआ।
प्रशिक्षण का शुभारंभ जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी राम रतन द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी अमनदीप प्राचार्य कृष्ण कुमार,जिला एफ एल एन समन्वयक प्रमोद कुमार एसपीआईयू सदस्य अर्पित लैंग्वेज एण्ड लर्निंग फाउंडेशन से ओमपाल डुमोलिया उपस्थित रहे। प्रशिक्षक प्रशिक्षण में हिसार सिरसा एवं फतेहाबाद जिलों से प्रतिभागियों ने सहभागिता की।
जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी राम रतन ने बताया कि प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य प्रारंभिक विद्यालय स्तर पर बच्चों के सीखने के स्तर को समझते हुए फाउंडेशनल लर्निंग स्टडी के निष्कर्षों के आधार पर भाषा एवं गणित की बुनियादी दक्षताओं पर केंद्रित रेमेडियल शिक्षण को कक्षा स्तर पर प्रभावी रूप से क्रियान्वित करने की समझ विकसित करना है, ताकि जिले का प्रत्येक बच्चा निपुण हरियाणा मिशन के लक्ष्यों के अनुरूप भाषा और गणित में दक्ष हो सके।
निपुण भारत मिशन द्वारा बुनियादी स्तर पर निर्धारित दक्षताओं में निपुण होना बच्चों के लिए अत्यंत आवश्यक है, क्योंकि यही दक्षताएँ उनके सीखने की मजबूत नींव तैयार करती हैं।
इस प्रशिक्षण में मुख्य प्रशिक्षक के रूप में राजेश टंडन ,कविता जांगड़ा,मनोज त्यागी,मनोज कुंडू,अनीता शर्मा, निशिम, विजय कुमार द्वारा सत्रों का संचालन किया गया, जिसमें फाउंडेशनल लर्निंग स्टडी और भाषा एवं गणित की बुनियादी दक्षताओं पर केंद्रित रेमेडियल शिक्षण पर सहभागियों को व्यावहारिक गतिविधियों, शिक्षण रणनीतियों एवं कक्षा-आधारित उदाहरणों के माध्यम से प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।
हिसार के महाराजा अग्रसेन हवाई अड्डा के समीप एकीकृत विनिर्माण क्लस्टर स्थापित करने को लेकर जनसुनवाई आयोजित
हिसार के ताजा समाचार:
महाराजा अग्रसेन हवाई अड्डा के समीप सरकार द्वारा एकीकृत विनिर्माण क्लस्टर स्थापित किए जाने की कार्य योजना के संबंध में हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा सोमवार को पर्यावरणीय जनसुनवाई की गई। उपायुक्त महेंद्र पाल की अध्यक्षता में आयोजित पर्यावरणीय जनसुनवाई के दौरान एनवायरमेंट असेसमेंट इंपैक्ट सहित अन्य मुद्दों पर आमजन के आपत्ति, सुझाव लिए गए और उनके सवालों के उत्तर दिए गए।
उपायुक्त ने बताया कि सिविल एविएशन विभाग द्वारा वर्तमान के औद्योगिक क्षेत्र में विस्तार किया जाना है। एकीकृत विनिर्माण क्लस्टर स्थापित किए जाने का लक्ष्य औद्योगिक विकास की गति को तेज करने के साथ-साथ बड़ी संख्या में लोगों के लिए प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार पैदा करना है।
एकीकृत विनिर्माण क्लस्टर के लिए लगभग 2988 एकड़ भूमि चिन्हित की गई है। पहले चरण में 1605 एकड़ भूमि को विकसित किया जाएगा। एनआईसीडीसी हरियाणा आईएमसी हिसार प्रोजेक्ट लिमिटेड केंद्र सरकार व हरियाणा सरकार का ज्वाइंट वेंचर है, जो एकीकृत विनिर्माण क्लस्टर को विकसित करने के लिए है और अमृतसर-कोलकाता औद्योगिक गलियारे का हिस्सा है। इस अवसर पर डीएफओ रोहताश बिरथल, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी नरेंद्र कुमार, राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से शक्ति सिंह, प्रबंधक कंवलजीत सिंह सहित अन्य अधिकारी व गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।