Latest News : प्रेमी जोड़ा गायब; लड़की के परिजनों ने बुजुर्ग महिला का किया अपहरण

By sunilkohar

Updated On:

Latest News : प्रेमी जोड़ा गायब; लड़की के परिजनों ने बुजुर्ग महिला का किया अपहरण

---Advertisement---

Latest News Rohtak kidnapping case, मकड़ौली बुजुर्ग महिला अपहरण मामला

 

हरियाणा न्यूज टूडे | रोहतक जिले के युवक को यूपी की लड़की से प्रेम हो गया। जब लड़का लड़की के परिजन इस बात को लेकर नहीं माने तो प्रेम में जोड़ा घर से गायब हो गया। युवक युवती नहीं मिले तो युवती के परिजनों ने लड़के के परिवार से एक बुजुर्ग महिला का अपहरण कर लिया गया। सदर थाना पुलिस ने इस मामले में खुलासा करते हुए उत्तर प्रदेश के बागपत से बुजुर्ग महिला को बरामद कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया।

युवक युवती की तलाश करते हुए पहुंचे मकड़ौली , महिला का अपहरण कर ले गए बागपत

शिकायतकर्ता सुरेंद्र का भतीजा अमन फोन पर किसी पूजा नाम की महिला से बात करता था। इस बारे में पूजा के परिजनों को पता लगा, तो वे अमन की तलाश करते हुए शनिवार शाम मकड़ौली पहुंचे। यहां उन्होंने अमन की तलाश की, लेकिन नहीं मिला तो आरोपी परिवार की ही महिला रामकौर का अपहरण करके बागपत ले गए। ( HINDI NEWS, Latest Haryana News, haryana news Today in hindi)

उसको बंधक बनाकर पूजा और अमन के बारे में पूछताछ की। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और मामले को ट्रेस करते हुए आरोपियों तक पहुंच गई। आरोपियों को गिरफ्तार कर रोहतक ले आई। यूपी बागपत गांव छपरोली निवासी ऋतु और गौरव दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने रामकौर को बंधक बनाकर घर में ही रखा था।

 

सदर थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार ने बताया कि आरोपी पीड़ित रामकौर का शनिवार शाम 7 बजे उसके घर से अपहरण कर उसे कार में डालकर ले गए थे। पीड़ित परिजनों ने इसकी जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम को दी थी।

 

महिला के अपहरण की सूचना के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश की, इस बीच जानकारी मिली कि आरोपी महिला का अपहरण करके यूपी के जिला बागपत ले गए हैं। पुलिस वहां पहुंची और महिला को बरामद करने के साथ ही दो आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर रोहतक लेकर आई। ( HARYANA Breaking News , HARYANA NEWS HINDI Today )

मोबाइल से आरोपियों की लोकेशन होती रही ट्रेस

सदर थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि महिला रामकौर के अपहरण के बाद पीड़ित परिवार को किसी तरह से आरोपियों का फोन नंबर मिल गया। इस नंबर को पुलिस ने ट्रेस करने के साथ ही आरोपियों की लोकेशन के बारे में पता लगाना शुरू कर दिया। फोन नंबर की लोकेशन ट्रेस होने के साथ ही पुलिस आरोपियों तक पहुंची।

 

Leave a Comment