Maharshi valmiki jayanti narnaund ramayan gyan
रामायण ग्रंथ ज्ञान का सागर जितनी गहनता से पढ़ोगे जीवन उतना ही संवरेगा – मार्केट कमेटी अध्यक्ष उदय सिंह लोहान
Narnaund News : संत महापुरुष सम्मान एवं विचार प्रसार योजना के तहत स्थानीय मॉडल संस्कृति राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में भगवान महर्षि वाल्मीकि जयंती हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाई गई। जयंती समारोह में मार्केट कमेटी के अध्यक्ष उदय सिंह लोहान ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता एसडीएम विकास यादव ने की। नगर पालिका अध्यक्ष शमशेर सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में समारोह में उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि मास्टर उदय सिंह लोहान ने Maharshi valmiki jayanti समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और भगवान वाल्मीकि के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने भक्ति गीत, कविताएं और विचार प्रस्तुति के माध्यम से भगवान वाल्मीकि के उपदेशों और आदर्शों का संदेश दिया। कार्यक्रम में भगवान वाल्मीकि के जीवन और कृतित्व पर आधारित एक प्रेरक डॉक्युमेंट्री भी प्रदर्शित की गई, जिसे उपस्थित सभी लोगों ने बड़े ध्यान से देखा और सराहा।
मुख्य अतिथि उदय सिंह लोहान ने Maharshi valmiki jayanti समारोह के दौरान अपने संबोधन में कहा कि भगवान महर्षि वाल्मीकि ने समाज को मर्यादा, सत्य और समानता का मार्ग दिखाया। उनके द्वारा रचित रामायण अमर ग्रंथ है। यह ग्रंथ ज्ञान का सागर है। इसे जो व्यक्ति जितना गहनता से पढ़ेगा और जीवन में अमल करेगा उसका जीवन उतना ही संवरेगा। हम सभी को महर्षि वाल्मीकि के आदर्शों पर चलकर जीवन में आगे बढ़ना चाहिए। उनके विचार आज भी समाज सुधार और नैतिक जीवन के लिए मार्गदर्शक हैं। उन्होंने नागरिकों से आग्रह किया कि वे वाल्मीकि जी की शिक्षाओं को अपने जीवन में अपनाकर समाज में प्रेम, भाईचारा और एकता का संदेश फैलाएं।
एसडीएम विकास यादव ने मुख्य अतिथि मास्टर उदय सिंह लोहान , विशिष्ट अतिथि शमशेर सिंह व अन्य अतिथि गणों का स्वागत किया और उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किए। इस अवसर पर नायब तहसीलदार कृष्ण कुमार, सुधीर कुमार सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति, विद्यालय का स्टाफ, विद्यार्थी उपस्थित रहे।