Married Women missing Hansi News
Hansi News: हांसी से एक विवाहित अज्ञात परिस्थितियों में लापता ( Women missing ) हो गई। काफी तलाश कर लेंगे बावजूद भी महिला का कोई पता नहीं चला और घर से महिला के कागजात और बैंक पासबुक भी गायब मिली। पीड़ित युवक ने इसकी शिकायत पुलिस थाने में की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर विवाहिता की गुमशुदगी का मामला दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है।
युवक काम कर घर पहुंचा तो पत्नी गायब
हांसी शहर की जगदीश कॉलोनी के रहने वाले अमित कुमार ने बताया कि उसकी शादी करीब 4 साल पहले कृष्णा कॉलोनी के रहने वाले निशा के साथ हुई थी। शादी के बाद निशाने दो बच्चों को जन्म दिया दिन में लड़की की उम्र 3 साल और बेटे की उम्र करीब 1 वर्ष है। वह घर पर अपनी पत्नी बच्चों और अपनी मां को छोड़कर काम पर गया हुआ था और जब 20 फरवरी की सुबह करीब 11 घर पर पहुंचा तो घर से उसकी पत्नी निशा गायब मिली।
बच्चों को सास के पास छोड़ विवाहिता लापता

अमित ने बताया कि उसके दोनों बच्चे अपनी दादी के पास थे लेकिन निशा के बारे में किसी को कोई पता नहीं था। उसने अपनी ससुराल फोन मिलाकर निशा के बारे में पता किया तो उसकी मां फोन पर उल्टा सीधी बोली और फोन काट दिया। उसके बाद उसने निशा की अपनी तमाम रिश्तेदारियों और जान पहचान की जगह पर भी तलाश किया लेकिन उसके बारे में कोई पता नहीं चला। जब उसने घर पर आकर अलमारी को चेक किया तो अलमारी से निशा के बैंक खाते की पासबुक और उसके सभी कागजात गायब मिले।
पीड़ित युवक ने इसकी शिकायत हांसी शहर थाना पुलिस को दी। पीड़ित युवक की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए सिटी थाना हंसी पुलिस ने महिला की गुमशुदगी का मामला दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है।