---Advertisement---

बरवाला में दर्दनाक हादसा: हसनगढ़ गांव के पास गाड़ी की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत; Barwala Accident News

By हरियाणा न्यूज टूडे

Updated On:

Follow Us
---Advertisement---

Barwala Accident News: bike rider died after being hit by pickup truck

Barwala Accident News: हिसार जिले के बरवाला में दर्दनाक हादसा हो गया। हिसार जिले के गांव हसनगढ़ के पास पिकअप गाड़ी की टक्कर लगने से बाइक सवार खेत से आ रहे भतीजे की मौत हो गई, जबकि उसका चाचा बाल बाल बच गया। पुलिस ने मृतक युवक के चाचा की शिकायत पर गाड़ी चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

हसनगढ़ गांव के पास हादसा

मिली जानकारी के मुताबिक हिसार जिले के गांव हसनगढ़ के पास एक पिकअप गाड़ी में बाइक को टक्कर मार दी। गाड़ी की टक्कर लगने से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे उपचार के लिए हिसार के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया जहां पर डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान युवक कि शुक्रवार को मौत हो गई।

पिकअप गाड़ी चालक के खिलाफ मामला दर्ज

हादसे की सूचना मिलते ही बरवाला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बरवाला थाना पुलिस ने मृतक युवक के चाचा की शिकायत पर पिकअप गाड़ी चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों के हवाले कर दिया।

बाइक सवार चाचा भतीज को पिकअप गाड़ी ने मारी टक्कर

बरवाला थाना पुलिस को दी शिकायत में गांव हसनगढ़ निवासी कुलदीप पुत्र बलदेव ने बताया कि 19 फरवरी की रात को कई 8 बजे अपने 27 वर्षीय भतीजे अमित के साथ बाइक पर सवार होकर खेत से घर आ रहे थे। बाइक को अमित चला रहा था और वो उसके पीछे बैठा हुआ था। गांव के अनिल पुत्र सतबीर की ढाणी के पास पहुंचे तो गांव हसनगढ़ की तरफ से तेज स्पीड से आ रही पिकअप गाड़ी ने उनके मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। गाड़ी की टक्कर लगने से अमित सड़क पर गिर गया जबकि वह कच्चे में गिर गया।

अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मौत

कुलदीप ने आरोप लगाते हो बताया कि गाड़ी की टक्कर लगने से सड़क पर गिरने से उसका भतीजा अमित गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर गांव के काफी लोग आ गए और उन्होंने गंभीर रूप से भाई अमित को तुरंत पुरस्कार के लिए सर्वेश हॉस्पिटल हिसार में भर्ती करवाया। जहां पर डॉक्टरों ने अमित की गंभीर हालत को देखते हुए उसे अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान उसके भतीजे अमित की मौत हो गई।

 

हादसे को अंजाम देकर गाड़ी चालक फरार

कुलदीप ने बताया कि हादसा होते ही उसने गाड़ी का नंबर HR 45D- 4389 नोट कर लिया और लोगों के आने से पहले ही गाड़ी चालक अपनी गाड़ी सहित मौके से भाग गया। बरवाला थाना पुलिस ने कुलदीप की शिकायत पर गाड़ी चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है और गाड़ी HR 45D- 4389 चालक की पहचान करने के प्रयास किया जा रहे हैं। 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer