https://directads.adclickppc.com/dl/?5c635283-1c15-45a7-91a3-ebfbaf70a9f1

monsoon updates in Haryana, weather alert in Haryana ! हरियाणा में अगले पांच-छह दिन तक लगी रहेगी झड़ी

By sunilkohar

Published On:

Follow Us
---Advertisement---

अब झमाझम का दौर रहेगा कई दिन, जून 1936 में प्रदेश में सबसे अधिक वर्षा 162.1 एमएम

IMG 20240405 074943
आसमान में छाई काली घोर घटाएं।

 

monsoon updates in Haryana, weather alert in Haryana !

हरियाणा न्यूज/चंडीगढ़: हरियाणा में मानसून पहुंच गया है। रुक-रुककर बरसात का दौर जारी है। हालांकि अभी तक समूचे राज्य में झमाझम पानी नहीं गिरा है। मौसम विभाग द्वारा जो पूर्वानुमान अब जारी किए जा रहे हैं, उनके मुताबिक अगले पांच-छह दिन तक झड़ी लगी रहेगी। अगर मौसम में एकदम से कोई बड़ा बदलाव नहीं आता है तो फिर अगले दो से तीन दिन मानसून पूरी तरह से सक्रिय हो जाएगा। ऐसे में जिन किसानों ने धान की रोपाई करनी है, वे इस कार्य में जुट जाएं। अगेती किस्मों की रोपाई का समय आ गया है।

 

 

 

 

 

 

प्रदेश में जून में 93.4% कम हुई बरसात, पहुंचा मानसून

जून बीत गया। लेकिन इस महीने में 93.4 % कम बारिश हुई। जून 2023 में हरियाणा में 54.7 के मुकाबले 80.7 एमएम बरसात हुई थी। जोकि 48% अधिक थी। जिससे खरीफ से बंपर पैदा हुई थी। लेकिन इस बार जून पूरी तरह से सूखा निकल गया। जिससे असर फसलों की बढ़वार पर पड़ा। जिन किसानों ने 15 जून से धान की रोपाई प्रारंभ की थी, उस पर बारिश न होने प्रतिकूल प्रभाव रहा। जून 1936 में प्रदेश में सबसे अधिक वर्षा 162.1 एमएम थी। जोकि सामान्य से 230.8% अधिक थी।, इसके बाद वर्ष 2001 और 2008 में क्रमशः 155.1 और 150.6 एमएम बरसात हुई थी।

 

 

 

 

 

 

मौसम विभाग के मुताबिक गत 24 जून को मानसून प्रदेश के कुछ हिस्सों से होते हुए आगे बढ़ा और 02 जुलाई तक पूरे राज्य को कवर कर लेगा। वर्ष 2008 में 13 जून को ही मानसून पहुंच गया था। लेकिन वर्ष 1987 में तो 27 जुलाई को मानसून की बरसात हुई थी। उस साल प्रदेश में भंयकर सूखा पड़ा था।

 

 

 

 

 

 

जून 2023 में हरियाणा राज्य में 54.7 मिमी के मुकाबले 80.7 मिमी (48%) वर्षा हुई जो कि अत्यधिक थी वर्षा का सामान्य से कम होना। पिछले 121 (1901-2023) के दौरान हरियाणा में सबसे अधिक वर्षा 162.1 थी 1936 में मिमी दर्ज किया गया जो सामान्य से 230.8% अधिक था, इसके बाद वर्ष 2001 और 2008 में मिमी दर्ज किया गया। क्रमशः 155.1 मिमी और 150.6 मिमी वर्षा हुई।

 

 

 

 

किसान अब ये करें

बरसात को देखते हुए किसान रसायनिक खाद का प्रयोग फिलहाल न करें। खेत में उचित जल निकासी बनाए रखें और वर्षा के बाद रुके हुए पानी की निकासी करवाएं। खेत की मेड़ों, बंजर भूमि पर उगने वाले कंघी बूटी, पीली बूटी, पूठ कांडा आदि जैसे खरपतवारों को नष्ट करें। खरपतवार प्रबंधन के तहत फसल की दो या तीन बार गुड़ाई करें। पहली गुड़ाई करें पहली सिंचाई से पहले करना चाहिए। धान के बीज जनित रोगों से बचाव के लिए नर्सरी से पहले बीज को 3 ग्राम प्रिंट प्रति किलोग्राम की दर से उपचारित करें। रोपण (3 ग्राम संप्रंट को 8-10 मिली पानी में घोलें)। प्रति एकड़ 12- 15 टन अच्छी तरह से सड़ी हुई गोबर की खाद डालें और खेत की सिंचाई करें खरपतवार का अंकुरण/अंकुरित खरपतवारों को नष्ट करने के लिए लगभग एक सप्ताह के बाद खेत की दो बार जुताई करें। जल्दी चारा प्राप्त करने के लिए चारा मक्का, ज्वार, बाजरा, नेपियर बाजरा और गिनी घास की बुआई किसान कर सकते हैं।

 

 

 

 

 

 

 

 

सबसे अधिक तापमान सिरसा में रहा

शनिवार की बजाय रविवार को औसतन 1 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है न्यूनतम तापमान। हालांकि, यह सामान्य से 2.5 डिग्री सेल्सियस ऊपर है। राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस पलवल में दर्ज किया गया। इसी प्रकार रविवार को औसत अधिकतम तापमान में 1.5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है। जबकि हालांकि, राज्य में यह सामान्य के करीब है। राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस सिरसा में रहा।

 

ये भी पढ़ें:-

महज एक घंटे की बारिश ने खोल दी एक हजार करोड़ के विकास की पोल

कनाड़ा में जॉब ऑफर भेजकर ठगे लाखों रुपए !  Lakhs of rupees cheated by sending job offer in Canada,

Jhajjar News Today: ऑनलाइन धोखाधड़ी में दो गिरफ्तार,

Sonipat News Today: स्कॉर्पियो व ईको की भिड़ंत महिला की मौत, पति घायल

हरियाणा के विद्यार्थियों को आज से मिलेगा छात्र परिवहन योजना, कैसे उठा सकते हैं छात्र परिवहन योजना का लाभ?,

करनाल में फंदे पर लटका मिला अर्धनग्न शव, मृतक की नहीं हुई पहचान, हत्या या आत्महत्या के जाल में उलझी पुलिस,
Jind News : जुलाना सड़क हादसे में साइकिल सवार की मौत, खेत में जाते समय कार ने मारी टक्कर,
Rewari News Today:  आम जनमानस की शिकायतों का समय पर हो समाधान – शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा ने रेवाड़ी पुलिस को लगाई फटकार ,
गरीब परिवारों को मुख्यधारा में लाने के लिए भाजपा सरकार उठा रही सराहनीय कदम : कैबिनेट मंत्री डॉ कमल गुप्ता, जाने किस खंड के कितने लोगों को मिली सहायता राशि ,
Fatehabad News : जाखल में नहाते समय भाखड़ा नहर में बहा युवक, दोस्तों के साथ भाखड़ा नहर में नहाने गया था युवक,
उपायुक्त ने हांसी , नारनौंद उपमंडल का दौरा कर बरसाती पानी निकासी प्रबंधों का लिया जायजा, अधिकारियों को 30 जून तक प्रबंध पूर्ण करने के दिए थे निर्देश

 

 

 

 

 

 


Discover more from Haryana News Abtak - हरियाणा न्यूज टूडे - Haryana latest News

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Free Haryana News Mobile APP

Download APP Link

Leave a Comment

//madurird.com/5/9669889 https://shoukigaigoors.net/act/files/tag.min.js?z=9669896

Discover more from Haryana News Abtak - हरियाणा न्यूज टूडे - Haryana latest News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading