---Advertisement---

Narnaund Accident : मोठ गांव के पास ट्रक ने बाइक सवार को कुचला

Follow Us
---Advertisement---

Narnaund Accident: Truck crushes bike rider near Moth village

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

एयरफोर्स में करता था नौकरी, मां का था इकलौता सहारा

हिसार जिले के नारनौंद क्षेत्र के गांव मोठ के पास बुधवार को एक ट्रक ने बाइक सवारियों को कुचल दिया। जिसके कारण उसकी मौत हो गई। मृतक एयर फोर्स में नौकरी करता था और अपनी विधवा मां का अकेला ही सहारा था। कुछ दिन पहले ही बेटे को नौकरी मिलने से मां फूली नहीं समा रही थी लेकिन अब किसी को समझ में नहीं आ रहा की वह उसके बेटे की मौत की सूचना उसे कैसे दें।

मिली जानकारी के मुताबिक हिसार जिले के गांव मोठ लोहारी रोड़ पर गांव लोहारी राघो निवासी कमल एयर फोर्स में नौकरी करता था और कुछ दिन पहले ही हुआ है छुट्टी लेकर अपनी मां के पास आया था। कमल के पिता की मौत पहले ही हो चुकी है और घर में कमल अपनी मां के साथ अकेला रहता था। कुछ दिन पहले तक घर में खुशियों का माहौल था कि विधवा मां का इकलौता बेटा एयरफोर्स में नौकरी लग गया है। विधवा मां के इकलौते सहारे को नौकरी मिलने से पूरे गांव में खुशी का माहौल था और कमल अपनी ट्रेनिंग पूरी करके छुट्टी लेकर इन दिनों गांव आया हुआ था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कमल किसी कार्य से बाइक पर सवार होकर मोठ गांव की तरफ आया हुआ था। गांव मोठ लोहारी राघो रोड़ पर अज्ञात परिस्थितियों में हाईवे ट्रक डंपर और कमल की बाइक की आपस में टक्कर हो गई। इस एक्सीडेंट में कमल गंभीर रूप से घायल हो गया।

 

हादसा होते देखा तो मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और हादसे में गंभीर रूप से घायल को उपचार के लिए हांसी के नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस एक्सीडेंट में कमल की मौत की सूचना मिलते ही पूरे गांव में मातम पसर गया। हर कोई कमाल के घर की तरफ जोड़ पड़ा लेकिन किसी का भी मुंह उसकी मां के सामने नहीं खुल पा रहा कि अब उसका ईक्लौता बेटा इस दुनिया में नहीं रहा।

एक्सीडेंट की सूचना मिलते ही नारनौंद थाना पुलिस नागरिक अस्पताल हांसी पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई के लिए जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

नारनौंद पुलिस को दिए बयान में लोहारी राघो निवासी प्रिंस ने बताया कि मेरी बुआ शिला बाई पत्नी कश्मीरी लाल वासी वासी लोहारी राघो काफी समय से गांव लोहारी राघो मे रहती थी मेरे बुआ के एक लड़का कमल बा उम्र 25 साल है जो सन 2023 मे भारतीय सशस्त्र सेना मे अग्निवीर की नौकरी लगा था आज दिनांक 07.05.2025 को समय करीब 11.15 AM पर अपने दोस्त की मोटर साईकिल नम्बर HR 86A 6236 पर सवार होकर लोहारी राघो से नारनौंद जा रहा था ।

लोहारी राघो बस अडडा से प्रीति पुत्री राकेश उर्फ सोनू वासी लोहारी राघो ने लिफ्ट ली और दोनो मोटर साईकिल पर सवार होकर नारनौंद जा रहे थे और मै भी अपने मोटर साईकिल पर सवार होकर मोठ रागडान निजी काम से जा रहा था। कमल अपनी मोटर साईकिल पर मेरे आगे आगे जा रहा था जब मै गांव गढी अजीमा से थोडा आगे पहुचे तो समय करीब 11.30 AM पर मैने देखा तो एक डम्फर नम्बर HR84 2513 का चालक नाम पता ना मालूम डम्पर को तेज गति व गफलत व लापरवाही से चलाता हुआ आया और मेरे बुआ के लड़के कमल की मोटर साईकिल नम्बर HR 86A 6236 मे पीछे टक्कर मारी दी। टक्कर लगते ही कमल व प्रिति रोड़ के साईड मे मोटर साईकिल सहित गिर गये और डम्फर का अगला टायर कमल के सिर व मोटर साईकिल से गुजर गया तथा प्रीति व मोटर साईकिल डम्पर के पिछले टायरो के नीचे आ गये डम्फर चालक मौका से भाग गया। कमल बेहोश हो गया तथा प्रीति होश मे थी। 

मोटर साईकिल को भी काफी नुक्सान हुआ है। फिर मैने राहगीरो की सहायता से प्रीति को गर्ग हस्पताल हांसी भेज दिया तथा कमल को सरकारी हस्पताल हांसी दाखिल करवाया जहां पर डाक्टर साहब ने मेरे बुआ के लड़के कमल को मृत घोषित कर दिया । डम्फर नम्बर HR 84 2513 के नाम पता ना मालूम चालक ने अपने डम्फर को तेज गति व गफलत व लापरवाही से चलाकर पीछे से टक्कर मारकर एक्सीडैन्ट किया है एक्सीडैन्ट मे लगी चोटो के कारण कमल की मौत हो गई तथा प्रीति को काफी चोट लगी । डम्फर चालक के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्यवाही की जावे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Narnaund Block Sarpanch List 2026

नारनौंद खंड के सभी गांवों के सरपंचों की सूची 2026: गांव का नाम और मोबाइल नंबर, देखें पूरी लिस्ट

August 2, 2026

Narnaund News: 3 अध्यापकों के सहारे चल रहा माजरा का प्राइमरी स्कूल, ग्रामीणों ने दी स्कूल पर ताला लगाने की चेतावनी

August 2, 2026

PMO तक पहुंचा मामला, फिर भी नहीं सुधरे कापड़ो गांव के हालात, पीडब्ल्यूडी और पंचायत के बीच फंसा पेंच

August 1, 2026
सावधान! हांसी के गांव से झोलाछाप डॉक्टर युवती को लेकर फरार, कहीं आपकी बहन-बेटी या बहू से तो इश्क नहीं लड़ा रहा फर्जी डॉक्टर?

सावधान! हांसी के गांव से झोलाछाप डॉक्टर युवती को लेकर फरार, कहीं आपकी बहन-बेटी या बहू से तो इश्क नहीं लड़ा रहा फर्जी डॉक्टर?

July 31, 2026

नारनौंद उपमंडल के गांव में तंग गलियों पर कब्जों से बढ़ी परेशानी, ग्रामीण बोले- अब प्रशासन करे कार्रवाई

July 22, 2026

नारनौंद: दिल्ली कूच से पहले युवा कांग्रेस अध्यक्ष प्रमोद कोहाड़ हाउस अरेस्ट, भाजपा पर साधा निशाना

July 22, 2026

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer