Narnaund Accident: Two cars collided on Hansi Jind Road
हांसी जींद रोड़ पर नारनौंपद के पास दो कारों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों कारें क्षतिग्रस्त हो गई और एक कारत चालक की एक्सीडेंट में लगी चोटों के कारण मौत हो गई। नारनौंद थाना पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए दूसरी कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मृतक के शल का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों के हवाले कर दिया।
पुलिस को दिए बयान में गांव भैणी अमीरपुर निवासी बलवान ने बताया कि वह तीन भाई बहन है जिनमें सबसे बड़ा वह है और उसे छोटा अनूप तथा छोटी बहन राजेश है। उसका छोटा भाई अनूप खेती-बाड़ी का कार्य करता था और बुधवार की शाम को करीब 7:30 बजे अपनी HR21L-3471 क्वीड गाड़ी में सवार होकर घरेलू कार्य से नारनौंद जा रहा था। जब उसका भाई नरेंद्र के नजदीक पहुंचा तो सामने से स्विफ्ट गाड़ी HR31V- 8257 चालक अपनी गाड़ी को तेज रफ्तार व लापरवाही से चलता हुआ है और उसके भाई अनूप की गाड़ी में सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्ती की उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी गाड़ी भी टूट गई।
एक्सीडेंट को देखकर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई और उसके भाई को गाड़ी से बाहर निकाला तथा हादसे की सूचना उसे दी। वह तुरंत ही अपने परिवार के साथ मौके पर पहुंचा और अपने भाई को उपचार के लिए नारायण के उपमंडल हॉस्पिटल में भर्ती करवाया। जहां पर डॉक्टरों ने उसके भाई की गंभीर हालत को देखते हुए उसे हिसार रेफर कर दिया। जब वह अपने छोटे भाई को उपचार के लिए हिसार हॉस्पिटल लेकर पहुंचा तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
हादसे की सूचना मिलते ही नारनौंद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस ने हिसार के नागरिक अस्पताल पहुंचकर मृतक के शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने मृतक के भाई बलवान के बयान पर स्विफ्ट गाड़ी चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके गुरुवार को मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों के हवाले कर दिया।