Narnaund bijali upkaran Chori Case
Narnaund News : हिसार जिले के नारनौंद क्षेत्र के अलग-अलग गांव के खेतों से बिजली की मोटर और बिजली सामान चोरी करने के मामले में नारनौंद थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी तूने क्षेत्र के अलग-अलग गांव से बिजली के उपकरण चोरी किए थे। पुलिस ने दोनों को अदालत में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
हांसी पुलिस के अंतर्गत आने वाले थाना नारनौंद में तैनात एएसआई जसवीर ने बताया कि आरोपियों ने दिनांक 4 सितंबर की रात को गांव पेटवाड़ के 17-18 खेतों से सोलर की तार व बिजली की तार व तीन समर्सिबल मोटर चोरी की थी व उसी रात गांव राखी खास के खेतों से मोटर का स्टार्टर, केबल, पाइप चोरी किए थे दिनांक 11 अक्टूबर की रात को गांव बुढाना के खेतों से तांबे की तार व स्टार्टर चोरी किए थे।

दिनांक 14 अक्टूबर की रात को गांव गुराना से एक मोटर व तार चोरी किए थे। थाना नारनौंद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को कल चोरी मामले में राकेश पुत्र बालकिशन व अनिल पुत्र गुलाब निवासी नारनौंद को गिरफ्तार किया गया है। कर लिया है। आरोपियों को आज न्यायालय में पेश करके न्यायालय के आदेशानुसार जेल भेज दिया। ( Narnaund News )