Narnaund khanda Kheri accident in ravinder
Narnaund Accident News : नारनौंद क्षेत्र के गांव में मोड़ के पास अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक दो छोटी-छोटी मासूम बच्चियों का पिता था और उसकी पत्नी गर्भवती भी है। हादसे की सूचना मिलते हैं पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक के शव कब्जे में लेकर जींद के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
मिली जानकारी के मुताबिक बीती रात गांव खांडा खेड़ी के पास एक मोड़ एक युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार ( Accident ) दी। गाड़ी की टक्कर लगने से युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने गंभीर रूप से घरेलू युवक को उपचार के लिए जींद के नागरिक अस्पताल पहुंचाया जहां पर डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच करने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मौर्चरी में रखवा दिया। साथ ही पुलिस ने मृतक की पहचान करने के प्रयास किए।
हादसे में मृतक की दो मासूम बच्चियां, पत्नी गर्भवती
पुलिस ने मृतक युवक की पहचान हिसार जिले के गांव भाटोल खरकड़ा निवासी रविंद्र चौधरी के रूप में की है। पुलिस ने Accident की सूचना मृतक के परिजनों को दी। सूचना मिलते ही मृतक का भाई रोहित अपने परिजनों के साथ जींद के नागरिक अस्पताल पहुंच गया। रोहित ने बताया कि उसका भाई रविंद्र चौधरी शादीशुदा था। रविंद्र के दो छोटी-छोटी मासूम बेटियां हैं और उसकी पत्नी 4 महीने की गर्भवती भी है।
प्राइवेट नौकरी करता था मृतक, जींद के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम
रोहित ने बताया कि उसका भाई रविंद्र जींद जिले के ईक्कस गांव में एक प्राइवेट नौकरी करता था। शुक्रवार की रात को उसका भाई खांडा खेड़ी गांव की तरफ आ रहा था कि सड़क पार करते समय किसी लापरवाह गाड़ी चालक ने उसके भाई को टक्कर मार दी जिसके कारण उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचे और उसे उठाकर उपचार के लिए अस्पताल ले गए तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक के भाई की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज
नारनौंद थाना पुलिस ने गांव भाटोल खरकड़ा निवासी रोहित की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रविंद्र चौधरी का Accident करने का मामला दर्ज करके मृतक के गांव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस अज्ञात वाहन चालक और गाड़ी की पहचान करने के लिए सड़क के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
इस संबंध में जांच अधिकारी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि देर रात गांव खांडा खेड़ी के पास हादसे की सूचना मिली थी। पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ Accident करने का मामला दर्द करके जींद के नागरिक अस्पताल में शनिवार को शव का पोस्टमार्टम करवा कर उसके परिजनों को सौंप दिया।