Narnaund koth kalan makan gira mahila ki mot
Narnaund News : हरियाणा में पिछले तीन दिनों से हो रही बारिश की वजह से हिसार जिले के नारनौंद क्षेत्र के गांव में एक मकान गिर गया। मकान के मलबे के नीचे दबने से एक महिला की मौत हो गई जबकि उसके पति सहित तीन बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर रूप से घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं नारनौंद एसडीएम ने ग्राम स्तर पर कमेटी का गठन करके कंडम मकानों का निरीक्षण करने के आदेश दिए हैं। इसके अलावा बिजली निगम की तरफ से भी गांव व खेतों में 24 घंटे बिजली आपूर्ति सुचारू रूप से चलने के आदेश दिए गए हैं।
बारिश के दौरान कोथ कलां में मकान गिरने से महिला की मौत

मिली जानकारी के मुताबिक समूचे हरियाणा में पिछले तीन दिनों से रुक रुक कर बारिश हो रही है। मंगलवार की सुबह करीब 2 बजे हिसार जिले के Narnaund क्षेत्र के गांव कोथ कलां में एक मकान गिर गया। मकान में सो रहा परिवार मकान के मलबे के नीचे दब गया। मकान के गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग बाहर निकले और मालवे के नीचे दबे लोगों को बाहर निकाल कर उपचार के लिए हॉस्पिटल पहुंचाया। इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई जबकि उसके पति और बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं महिला के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिद के नागरिक अस्पताल में भेज दिया है।
लगातार बारिश से टपकने लगी छतें, डरने लगे लोग
Narnaund क्षेत्र के गांव कोथ कलां में मकान गिरने से मृतक महिला की पहचान 33 वर्षीय रायसा के रूप में हुई है। मंगलवार की सुबह यह पूरी घटना गांव में आपकी तरफ फैल गई और गांव में मातम पसर गया। बारिश के दौरान हर कोई डरा और सहमा हुआ है। इस हादसे में उसका पति आसीन, बेटी रफीना, आरिफ और सबसे छोटी बेटी लजमा घायल हो गए। डॉक्टर के मुताबिक 35 वर्षीय आसीन और उसकी बड़ी बेटी रफीना के सिर में गहरी चोट आई हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कई दिनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश की वजह से जमीन में नमी हो गई जिसकी वजह से मकान कमजोर पड़ गए हैं। मकान में नमी होने की वजह से दरारें आने लगी हैं और छतें भी टपक रही हैं। ऐसे में आसीन का परिवार भी हादसे का शिकार हो गया और उन्हें भी बारिश के मौसम में अब अपने मकान में डर लगने लगा है।
नारनौंद एसडीएम ने कंडम मकानों की रिपोर्ट तैयार करने के दिए आदेश

Narnaund SDM विकास यादव ने पत्र जारी कर ग्राम स्तर पर सरपंच, पटवारी सहित अन्य अधिकारियों व पंचों की एक कमेटी का गठन करने के आदेश दिए हैं। यह कमेटी गांव के कमजोर ( कंडम) मकान और टपक रही चो का निरीक्षण करेगी। साथी जिन मकानों में दरार आई हुई है और जहां पर हादसा होने का डर सता रहा है उन परिवारों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जाएगा। इसके लिए उन्होंने आदेश दिए हैं कि यह कमेटी उसे परिवार के लिए चौपाल स्कूल या अन्य सामुदायिक भवन में रहने का उचित प्रबंध करें। इन स्थानों पर पीड़ित परिवारों के लिए समुचित मूलभूत संविधान का भी ध्यान रखा जाएगा।
गांव व खेतों में 24 घंटे बिजली आपूर्ति
सिसाय बिजली निगम के फोरमैन प्रमोद ने बताया कि पिछले कई दिनों से क्षेत्र में हो रही बारिश की वजह से गांव और खेतों की बिजली आपूर्ति 5 सितंबर तक दिन रात 24 घंटे सुचारू रूप से चलने के आदेश मिले हैं। ताकि जल भराव वाले अक्षरों से जल निकासी के लिए बिना किसी बाधा के बिजली सुचारू रूप से चलती रहे। बिजली निगम की तरफ से लाइनों पर काम करने वाले कर्मचारियों को अपने-अपने लाइनों को दुरुस्त रखने के आदेश दिए गए हैं।