Narnaund News: Illegal liquor factory in Kapro village
Narnaund News: नारनौंद थाना पुलिस ने छापेमारी करते हुए शराब निकल रहे एक युवक को काबू किया है। युवक अपने खेत में शराब की भट्टी लगाकर शराब निकाल रहा था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 90 लीटर लाहन सहित अन्य सामान बरामद किया है और उसके खिलाफ नारनौंद थाने में मामला दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया।
कापड़ो गांव में अवैध शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़
नारनौंद थाना के अंतर्गत आने वाली खेड़ी चौपटा चौकी पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव कापड़ो निवासी एक व्यक्ति अपने खेत में बने कमरे में आवे तरीके से शराब निकाल रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और छापेमारी करने के लिए एक टीम का गठन जांच अधिकारी सुशील कुमार के नेतृत्व में किया गया। पुलिस टीम ने गांव कापड़ों के खेतों में छापेमारी की। वहां पर एक युवक अपने खेत में बने कमरे में गैस सिलेंडर लगाकर शराब निकाल रहा था।
90 लीटर लाहन सहित एक काबू

पुलिस ने युवक को काबू कर लिया और कमरे में अवैध शराब निकालने के लिए प्रयोग किए गए सामान को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने कापड़ों गांव के खेत से 90 लीटर लाहन, गैस सिलेंडर, शराब निकालने के लिए प्रयोग की जा रही भट्टी सहित अन्य उपकरण अपने कब्जे में लिए और युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा गिरफ्तार की गई युवक की पहचान हांसी जिले के गांव कापड़ों निवासी राममेहर के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपित के खिलाफ नारनौंद पुलिस थाने में आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। आपको बता दे कि कापड़ो गांव में अभी तरीके से शराब निकालने का धंधा जोरों से चल रहा है और पुलिस इस मामले में कई लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।