---Advertisement---

नारनौंद में घर के बाहर खड़ी Scorpio Gadi Chori: CCTV कैमरे में कैद हुई तस्वीरें; कैश व कागजात भी ले गए चोर

By हरियाणा न्यूज टूडे

Updated On:

Follow Us
---Advertisement---

Narnaund News: Scorpio gadi Chori in Bass village

Narnaund News: हांसी जिले के नारनौंद उपमंडल के गांव में घर के बाहर खड़ी Scorpio gadi Chori हो गई। चोर गाड़ी में रखे कागजात और कैश को भी चुराकर ले गए। चोरी की है वारदात गांव बास से लेकर जुलाना तक के सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गई। बास थाना पुलिस ने पीड़ित व्यक्ति की शिकायत पर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

बास थाना पुलिस को दी शिकायत में हांसी जिले के गांव बास आजमशाहपुर निवासी परशुराम ने बताया कि उसने अपने प्रयोग के लिए सोनीपत जिले के सिकंदरपुर माजरा निवासी मंजीत से स्कॉर्पियो गाड़ी खरीदी थी। गाड़ी अभी तक मनजीत के नाम ही थी। लेकिन उसका दैनिक रूटीन में प्रयोग वह खुद करता था।

गांव से गाड़ी चोरी

परशुराम ने बताया कि 16 फरवरी की रात को करीब 11:30 बजे उसने अपनी गाड़ी को अपने घर के सामने खड़ा किया था और जब 17 फरवरी की सुबह करीब 7 बजे घर के बाहर निकाल कर देखा तो उसकी गाड़ी गायब मिली। उसने अपने मकान के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किया तो पता चला कि एक सफेद रंग की गाड़ी में आए कुछ लोग उसकी स्कॉर्पियो गाड़ी को चुराकर ले गए हैं।

 

पुलिस को दी शिकायत में परशुराम ने बताया कि जब उसने गांव में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तो सामने आया कि अज्ञात चोर उसकी गाड़ी को चोरी करने के बाद जुलाना की तरफ लेकर गए हैं और उसकी गाड़ी के पीछे-पीछे चोरों की दूसरी सफेद गाड़ी चल रही थी जिसमें चोर सवार होकर आए थे। परशुराम के मुताबिक उसे स्कॉर्पियो गाड़ी में उसके जरूरी कागजात, गाड़ी के डॉक्यूमेंट और कुछ कैश भी रखा हुआ था।

 

बास थाना पुलिस ने परशुराम की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए अज्ञात चोरों के खिलाफ गाड़ी चोरी का मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान करने में लगी हुई है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer