---Advertisement---

ट्राले की टक्कर से ट्रैक्टर पलटा: ट्रैक्टर के नीचे आने से युवक की मौत, Gurugram Accident

By हरियाणा न्यूज टूडे

Updated On:

Follow Us
---Advertisement---

Gurugram Accident: Tractor overturned after colliding with trailer     

Gurugram Accident News: गुरुग्राम के सेक्टर-10ए थाना क्षेत्र के ऐलान माल के पास पीछे से आए तेज रफ्तार ट्राले की टक्कर से एक ट्रैक्टर पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर सवार एक व्यक्ति की उसके नीचे दवने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार को स्वजन को सौंप दिया। वहीं ट्राला चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मृतक व्यक्ति की पहचान दिल्ली के उत्तम नगर के दीपक विहार के रहने वाले 39 वर्षीय जितेंद्र सिंह के रूप में की गई। वह गुरुग्राम के सेक्टर-103 में महेश कुमार की सरिया की दुकान में मुंशी का काम करते थे। जितेंद्र ट्रैक्टर चालक शिव कुमार के साथ सेक्टर-103 से सरिया लेकर सेक्टर-70 स्थित दूसरी दुकान जा रहे थे।

एलान माल के पास हादसा

जितेंद्र सिंह ट्रैक्टर पर साइड की सीट पर बैठा हुआ था। जबकि शिव कुमार ट्रैक्टर चला रहे थे। द्वारका एक्सप्रेसवे पर एलान माल के नजदीक पहुंचे तो पीछे से एक ट्राला तेज रफ्तार में आया और उनके ट्रैक्टर-ट्राली को जोरदार टक्कर मार दी। इस कारण ट्रैक्टर पलट गया और जितेंद्र सिंह सड़क पर जा गिरा।

ट्रैक्टर उनके ऊपर चढ़ गया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोग उन्हें निजी अस्पताल ले गए। जहां से उन्हें दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में रेफर कर दिया गया। सोमवार रात इलाज के दौरान जितेंद्र ने दम तोड़ दिया। ट्रैक्टर चालक ने बताया कि हादसे के बाद ट्राला चालक ट्राला छोड़कर मौके से फरार ही गया था। सेक्टर-10ए थाना पुलिस आरोपित चालक की तलाश कर रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer