---Advertisement---

Morning News: हरियाणा की ताजा खबरें, अपराध समाचार, चानौत धरना अपडेट, मौसम अबतक

Follow Us
---Advertisement---

Morning News Haryana ki Taaja khabar

पुलिस हिरासत से भागने का प्रयास करना पड़ा भारी

Morning News Haryana: कैथल में एक बदमाश को निशानदेही के दौरान सीआईए-1 पुलिस हिरासत से भागने का प्रयास करना उस समय भारी पड़ गया, जब बदमाश ने करीब 25 फीट ऊंचे नेशनल हाइवे 152 डी के पुल से नीचे छलांग लगा दी। नीचे गिरते ही बदमाश का पैर टूट गया। पुलिस की टीम ने तुरंत आरोपी को फिर से दबोचा और उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गई।
पैर टूटने के कारण बदमाश चिल्लाते हुए अस्पताल तक पहुंचा, जिसे बाद में इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया गया। आरोपी को पुलिस ने देसी कट्‌टे के साथ गिरफ्तार किया हुआ था। साथ ही उसके एक और साथी को देसी कट्‌टे के साथ पकड़ लिया गया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

अबॉर्शन करवाकर भ्रूण श्मशान घाट पर फेंकते दबोच

Haryana ki Taaja khabar : हरियाणा के हिसार में पुलिस ने एक युवक को गर्लफ्रेंड का अबॉर्शन करवाकर भ्रूण श्मशान घाट पर फेंकते दबोच लिया। युवक बुधवार की रात अंधेरे में श्मशान घाट के बाहर रोड पर पॉलीथिन को रखने आया था।
गिरफ्तारी के बाद आरोपी ने पूछताछ में खुलासा किया कि बदनामी के डर से उसने अपनी गर्लफ्रेंड का अबॉर्शन कराया था और वो उसी भ्रूण को ठिकाने लगाने वहां आया था। युवक-युवती दोनों एक ही गांव के रहने वाले हैं और कुछ महीनों से हिसार में लिव-इन में रह रहे थे।

पुलिस ने युवक और युवती पर भ्रूण हत्या का केस दर्ज किया है। साथ ही भ्रूण को आगे जांच के लिए सिविल अस्पताल भिजवा गया गया। अब दोनों से पूछताछ की जा रही है।

सोनीपत जिले में लगातार हो रही बारिश

Weather Update in Sonipat: सोनीपत जिले में लगातार हो रही बारिश के बीच गुरुवार दोपहर एक बड़ा हादसा टल गया। खरखौदा ब्लॉक के गांव रोहट स्थित सरकारी प्राइमरी हेल्थ सेंटर (PHC) की बिल्डिंग का बड़ा हिस्सा अचानक भरभराकर गिर गया। राहत की बात यह रही कि जिस समय बिल्डिंग गिरी, उस समय मरीज और स्टाफ बाहर थे, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई।

चनौत गांव के साथ सरकार ने किया धोखा, टी लगने के बावजूद नहीं दिया पानी- हुड्डा

हरियाणा न्यूज, चंडीगढ़, 9 जुलाई ।
पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा है कि बीजेपी सरकार जानबूझकर तमाम पेपरों में धांधली करती है। ताकि एचटेट का पेपर हो या किसी भर्ती का, अभ्यार्थी धांधलियों की शिकायतों में ही उलझकर रह जाएं और सरकार को भर्ती ही ना करनी पड़ें। हुड्डा पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार ने हरियाणा को पेपर लीक और पेपर धांधली का गढ़ बन दिया है।

एचटेट की परीक्षा में प्रश्न कॉपी, गलत ओएमआर शीट, गलत सीरियल नंबर, गलत प्रश्न, गलत जवाब, भाषाई त्रुटि, गलत ट्रांसलेशन समेत अनगिनत गड़बड़ियां उजागर हुई हैं। अभ्यार्थियों ने सबूतों के साथ इनको उजागर किया है। बावजूद इसके सरकार की गलतियों को ठीक करवाने के लिए अब पैसे का भुगतान भी अभ्यार्थियों को ही करना पड़ेगा। क्योंकि HTET के 1 सवाल पर ऑब्जेक्शन उठाने के प्रत्येक अभ्यार्थी को 100 रुपये देने होंगे। यानी अगर 25 सवाल गलत हैं तो प्रत्येक युवा को 2500 रुपये का भुगतान करना होगा। जबकि ये लोग पहले ही एचटेट फॉर्म के लिए 1000 रुपये भर चुके हैं।

यानी बीजेपी सरकार सिर्फ युवाओं को एक के बाद एक घाव नहीं दे रही है, बल्कि उस घाव पर नमक और मिर्च भी छिड़क रही है।

हुड्डा ने चनौत में चल रहे आंदोलन पर कहा कि सरकार ने गांववालों के साथ धोखा किया है। बाकायदा प्रशासन की मौजूदगी में गांव के लिए सरकार के आदमी ने टी लगाई थी। लेकिन उसे बाद में उखाड़ दिया गया। सवाल खड़ा होता है कि अगर टी लगाने का फैसला सरकार का नहीं था, तो उसको लगवाते हुए प्रशासन मौके पर क्यों मौजूद था? उन्होंने कहा कि चनौत गांव और हांसी शहर दोनों को पानी देने की जिम्मेदारी सरकार की है। यह बेहद दुखत है कि इस मूलभूत सुविधा के लिए भी गांव को आंदोलन व अनशन करना पड़ रहा है।

भूपेंद्र सिंह हुडडा ने आगे बोलते हुए राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सख्त कार्रवाई की मांग भी उठाई। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और कोई भी दोषी बचना नहीं चाहिए। उन्होंने कहा कि अयोध्या में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान् श्रीराम मंदिर के लिए देश विदेश के करोड़ों भक्तों द्वारा दिए गए दान में हुई बड़ी गड़बड़ी और घोटाले के आरोप बेहद चिंताजनक हैं। ये मामला भगवान राम के प्रति आस्था रखने वाले जन-जन को परेशान करने वाला है।

हाइड्रोजन सिलेंडर में धमाका

नूंह जिले के पुन्हाना खंड के गांव जमालगढ़ में गुरुवार को गुब्बारों में गैस भरते समय हाइड्रोजन सिलेंडर में जोरदार धमाका हो गया। इस हादसे में 40 वर्षीय विक्रेता मुस्ताक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई।

मृतक की पहचान पिनगवां थाना क्षेत्र के गांव मामलिका निवासी मुस्ताक पुत्र फजरू के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मुस्ताक पिछले करीब चार वर्षों से साइकिल पर गांव-गांव घूमकर हाइड्रोजन गैस वाले गुब्बारे बेचकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था।

क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग के इंटरनेशनल स्कूल के सामने

Jhajjar News in Hindi : झज्जर-गुरुग्राम रोड पर क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग के इंटरनेशनल स्कूल के सामने मिले कामिल और इरशाद के शवों के मामले में झज्जर पुलिस ने 24 घंटे के भीतर बड़ा खुलासा करने का दावा किया है। पुलिस के मुताबिक, दोनों की हत्या उनके ही साथियों ने ट्रकों से तेल चोरी के धंधे में पैसों के बंटवारे को लेकर की थी। मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि दो अभी फरार हैं।

महेंद्रगढ़ जिला को मिली 13 स्वास्थ्य संस्थानों की सौगात!

Latest Mahendragarh News: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने महेंद्रगढ़ जिले के लिए कुल 13 स्वास्थ्य संस्थानों को मंजूरी दी है। इसके तहत जिले में 12 नए उप-स्वास्थ्य केंद्र (Sub-Health Centers) खोले जाएंगे, जबकि एक मौजूदा उप-स्वास्थ्य केंद्र को अपग्रेड कर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) बनाया जाएगा।

“राज्य सरकार प्रदेश के हर नागरिक, विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को उनके घर के नजदीक ही गुणवत्तापूर्ण और आधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।”- आरती सिंह राव, स्वास्थ्य मंत्री

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer