Verification: eefe237ed2c24d7f

Narnaund News : पाली गांव में पराली से भरी ट्राली में लगी आग, पराली व्यापारी को नुकसान

0 minutes, 7 seconds Read

Narnaund Pali Gaon parali ki trolley mein lagi Aag

हिसार जिले के गांव पाली में शनिवार की शाम को पराली से भरी ट्राली में अज्ञात परिस्थितियों में आग लगा गई। ‌पराली में आग इतनी तेजी से फैली कि ट्रॉली धू धू कर जलने लगी है। इसकी सूचना मिलते ही हांसी और नारनौंद से फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची और कड़ी में मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हादसा पाली गांव के सरकारी स्कूल के नजदीक का बताया जा रहा है। अगर भीड़ भादवा वाले इलाके में यह घटना घटती तो बड़ा हादसा हो सकता था। ( Narnaund News )

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इन दोनों धान की कटाई का सीजन खत्म होने के कगार पर है और सरकार की सख्त कार्रवाई के बाद किसान अपने खेतों में पराली जलाने की बजाय हाथ से काटी गई धान की पराली को व्यापारियों को बेचकर मुनाफा कमा रहे हैं। ताकि हाथ की कटाई का कुछ पैसा बच सके। पाली गांव के किसान ने भी अपने खेत में खड़ी धान की फसल को हाथ से कटवाया और उसे राजपुरा गांव के पराली व्यापारी सोमबीर को बेच दिया। ( Hansi News )

सोमबीर अपने मजदूरों के साथ ट्रैक्टर ट्राली लेकर किसान के खेत से ट्राली लेने के लिए शनिवार को गया था। शनिवार के दोपहर बाद सोमबीर जब ट्रैक्टर ट्राली में पराली भरकर अपने ठिकाने पर आ रहा था। जब वह पाली गांव के स्कूल के पास पहुंचा तो पराली से भरी ट्राली से धुआं उठता हुआ दिखाई दिया। सोमबीर ने तुरंत ही ट्रैक्टर को एकांत जगह में खड़ा किया और इसकी सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी। पराली की ट्राली में आग लगी देख पाली गांव के काफी ग्रामीण वहां पर जमा हो गए और आग पर काबू पाने का प्रयास करने में जुट गए। लेकिन आग ने इतना विकराल रूप ले लिया था कि लोग इस पर काबू नहीं पा सके। ( Narnaund parali Aag )

 

screenshot 2025 1115 213343412341640271843117
गांव पाली में पराली से भरी ट्राली में लगी आग पर काबू पाने का प्रयास करते हुए पराली व्यापारी सोमबीर राजपुरा।

गांव पाली में आग लगने की सूचना मिलते ही हांसी और नारनौंद से फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां पाली गांव पहुंची और कड़ी में सकट के बाद फायर कर्मियों ने आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक ट्राली में भारी पराली पूरी तरह से जलकर राख हो चुकी थी साथ ही ट्रैक्टर ट्राली में भी नुकसान बताया जा रहा है। सोमबीर ने बताया कि वो पिछले काफी सालों से पराली और तूड़े का काम करता है। उसने पाली गांव की किसान से पराली खरीदी थी और उसे लेकर आ रहा था कि आग लगने से उसकी पराली से भरी ट्राली जल गई और साथ ही ट्रैक्टर का पिछला हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया है। ( Parali ki tractor trolley mein lagi Aag )

गौरतलब है कि पिछले दिनों पाली गांव में ही एक किसान के पशु बाड़े में अज्ञात परिस्थितियों में आग लग गई थी, जिसके कारण किसान के पांच पशु जिंदा जल गए थे। पशुपालक को इसे काफी नुकसान हुआ था और वह अपने नुकसान की भरपाई और सरकार से मदद के लिए आज भी गुहार लगाता फिर रहा है।

 

अगर पराली से भरी ट्राली में आग भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में लग जाती तो भारी नुकसान हो सकता था क्योंकि गांव की गलियां तंग होती है और वहां पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भी नहीं पहुंच पाती। लेकिन गनीमत ये रही कि गांव के बाहर सड़क पर ट्रॉली में आग लग गई और ड्राइवर सोमबीर ने समय रहते ट्राली को गांव से दूर ले जाकर खड़ा कर दिया।

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer