---Advertisement---

Narnaund News : नारनौंद नगरपालिका के सफाई कर्मचारियों ने Online Hajiri के खिलाफ किया प्रदर्शन

Follow Us
---Advertisement---

Narnaund Safai karmchari online hajiri pradarshan

Narnaund News : नारनौंद नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों ने कार्यालय प्रांगण में एक गेट मीटिंग का आयोजन किया और कर्मचारियों ने प्रदर्शन करते हुए नगर पालिका ऑफिस के सामने ही online hajiri के आदेशों की प्रतियों को जलाने का काम भी किया। कर्मचारियों ने कहा कि सरकार द्वारा ऑनलाइन हाजिरी के आदेश दिए गए हैं, जिनका हम पुरजोर विरोध करते हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

नगर पालिका संघ एवं हरियाणा सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा सफाई कर्मचारी यूनियन के जिला उपप्रधान नरेश कुमार ने कहा कि नगर पालिका संघ हरियाणा के आह्वान पर आज पूरे हरियाणा में online hajiri के खिलाफ प्रदर्शन किये जा रहे हैं। इसी कड़ी में हमने Narnaund में भी प्रदर्शन किया है और जो ऑनलाइन हाजिरी के आदेशों की प्रतियों को भी जलाने का काम किया है।

 

 

उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा जो online hajiri का आदेश दिया गया है वह सरासर गलत है। हम शुरू से ही रजिस्टर में हाजिरी लगा रहे हैं। ऑनलाइन हाजिरी लगाने से कर्मचारियों की सैलरी भी रुकी हुई है और इसके कारण कर्मचारियों को आए दिन परेशानी हो रही है। कोई भी कर्मचारी यदि 5 मिनट भी लेट हो जाए तो उसकी पूरे दिन की गैर हाजिरी लग जाती है और जिस कंपनी को यह ठेका दिया गया है वह एक प्राइवेट कंपनी है। इससे हमारा निजी डेटा भी चोरी होने का खतरा है इससे कर्मचारी वर्ग परेशान है और इसी बात को लेकर आज हमने धरना प्रदर्शन व सरकार के खिलाफनारेबाजी की है और आदेशों की प्रतियां भी जलाई गई हैं।

इकाई प्रधान मंसाराम ने कहा कि online hajiri के जो आदेश प्राप्त हुए हैं उसका हम विरोध करते हैं और सरकार इन आदेशों को वापस ले नहीं तो हम बडा आंदोलन करने के लिए भी मजबूर होंगे। इस मौके पर पवन कुमार, विजय पाल, अजीत, कुलदीप, रमेश कुमार, धर्मवीर, पीनाराम, रामकली, रेनू बाला, संतोष, कमलेश, दीपक, वीरमति व ओमपति सहित अनेक कर्मचारी मौजूद रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

एक ही रात में 2 दर्शन किसानों पर टूटा चोरों का कहर! नारनौंद क्षेत्र के गांव के खेतों से सोलर और मोनोब्लॉक मोटर चोरी, लाखों का नुकसान

August 4, 2026
Narnaund Block Sarpanch List 2026

नारनौंद खंड के सभी गांवों के सरपंचों की सूची 2026: गांव का नाम और मोबाइल नंबर, देखें पूरी लिस्ट

August 2, 2026

Narnaund News: 3 अध्यापकों के सहारे चल रहा माजरा का प्राइमरी स्कूल, ग्रामीणों ने दी स्कूल पर ताला लगाने की चेतावनी

August 2, 2026

PMO तक पहुंचा मामला, फिर भी नहीं सुधरे कापड़ो गांव के हालात, पीडब्ल्यूडी और पंचायत के बीच फंसा पेंच

August 1, 2026
सावधान! हांसी के गांव से झोलाछाप डॉक्टर युवती को लेकर फरार, कहीं आपकी बहन-बेटी या बहू से तो इश्क नहीं लड़ा रहा फर्जी डॉक्टर?

सावधान! हांसी के गांव से झोलाछाप डॉक्टर युवती को लेकर फरार, कहीं आपकी बहन-बेटी या बहू से तो इश्क नहीं लड़ा रहा फर्जी डॉक्टर?

July 31, 2026

नारनौंद उपमंडल के गांव में तंग गलियों पर कब्जों से बढ़ी परेशानी, ग्रामीण बोले- अब प्रशासन करे कार्रवाई

July 22, 2026

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer